Ara News: जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: संस्कार भारती की आरा इकाई ने जन्माष्टमी के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में करीब 20-22 वर्षों से बच्चों को संस्कार और देवत्व का संचार किया जा रहा है। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर नृत्य और गायन प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Ara News: जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

Ara News: संस्कार भारती की आरा इकाई ने बाल रूप-सज्जा, नृत्य और गायन प्रतियोगिता से बच्चों में संस्कार और देवत्व का किया संचार आरा, निज प्रतिनिधि। जन्माष्टमी पर संस्कार भारती भोजपुर की आरा इकाई की ओर से रविवार को नागरी प्रचारिणी सभागार में श्रीकृष्ण बाल रूप-सज्जा, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। करीब 20-22 वर्षों से संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, देवत्व की भावना और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना है। शहर के विभिन्न विद्यालयों के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजे और नृत्य व गायन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा प्रियदर्शिनी और डॉ. अनिल सिंह ने किया।

निर्णायक मंडल व अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विभिन्न विद्यालयों और सहयोगी संस्थाओं की सहभागिता रही। समापन पर राजा रत्नेश ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कारों की वृद्धि के साथ उनके बौद्धिक विकास की प्रबल संभावना होती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने नन्हे कलाकारों ने मोहा मन