Hindi NewsBihar NewsAra NewsCTET Exam Conducted Peacefully Moderate Level Paper Admin Preparedness
सीटेट : सिलेबस से पूछे गये सवाल, कुछ प्रश्नों ने परेशान भी किया

सीटेट : सिलेबस से पूछे गये सवाल, कुछ प्रश्नों ने परेशान भी किया

संक्षेप:

-शनिवार को एक पाली में हुई सीटेट की परीक्षा, यह परीक्षा आज रविवार को भी दो पालियों में होगी। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई।

Feb 07, 2026 08:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-शनिवार को एक पाली में हुई सीटेट की परीक्षा -आज रविवार को दो पालियों में ली जाएगी सीटेट आरा, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन शनिवार को देशभर में किया गया। इसी कड़ी में यह परीक्षा आरा शहर और जिले में कई स्थानों पर ली गई। शनिवार को एक पाली में यह परीक्षा शहर समेत जिले के निर्धारित 16 केंद्रों पर ली गई। यह परीक्षा आज रविवार को भी दो पालियों में होगी। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार को पेपर टू की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर न तो बहुत कठिन था और न बहुत आसान। हालांकि संस्कृत के सेक्शन और समय की कमी ने कई अभ्यर्थियों को परेशान किया। बताया कि सीटेट का पेपर कुल मिलाकर मध्यम स्तर का था। कुछ प्रश्न आसान थे, तो कुछ प्रश्नों ने सोचने को मजबूर किया। इन प्रश्नों को हल करने में समय लगा। वहीं कई परीक्षार्थियों ने बताया कि जिनकी तैयारी ठीक थी, उनके लिए यह पेपर आसान रहा। बिना तैयारी के आने वालों के लिए परीक्षा कठिन साबित हुई। हालांकि अधिकतर सवाल सिलेबस के अनुसार ही पूछे गये थे। एक परीक्षार्थी ने बताया कि उनका यह दूसरा प्रयास था। इस बार भी कुछ प्रश्न कठिन थे, लेकिन ज्यादा परेशानी नहीं हुई। बताया कि लैंग्वेज टू में उनका विषय संस्कृत था, जिसमें कुछ प्रश्न थोड़े कठिन थे, लेकिन पूरी तरह आउट ऑफ सिलेबस नहीं थे। बता दें कि छठी से आठवीं कक्षा के लिए परीक्षा देने पहुंचे अधिकतर अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न सिलेबस के अनुरूप ही थे। परीक्षार्थियों के अनुसार बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से जुड़े भी कई वैचारिक प्रश्न पूछे गये थे। पेपर रहा मॉडरेट, समय ने किया परेशान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किये गये हैं। इन केंद्रों पर अभ्यर्थियों की इंट्री बायोमेट्रिक हाजिरी के माध्यम से कराई गई। वहीं, एडमिट कार्ड पर लगाये गये विशेष होलोग्राम की जांच के बाद ही अभ्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। बिना होलोग्राम वाले प्रवेश पत्र को अमान्य माना गया। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यार्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर मॉडरेट था, हालांकि कुछ सवाल घुमावदार जरूर रहे। शहर के नवादा में मिले एक अभ्यर्थी ने कहा कि पेपर आसान और सिलेबस के अंदर से था, लेकिन टाइम मैनेजमेंट में थोड़ी परेशानी हुई। आज दो पालियों में ली जाएगी परीक्षा मालूम हो कि सीबीएसई की ओर से सीटेट की परीक्षा दो दिन आयोजित की जा रही है। आज आठ फरवरी रविवार को भी केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 सीटीईटी का आयोजन होगा। रविवार को दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार को पेपर-2 की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.00 बजे तक हुई। आठ फरवरी को भी सुबह पाली में पेपर टू की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में पेपर-1 की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा 2:30 घंटे की अवधि की होगी। परीक्षा शुरू होने के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश शनिवार को भी गहन तलाशी के बाद केंद्रों पर इंट्री मिली। सीबीएसई ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी सटीक परीक्षा तिथि और समय अपने प्रवेश पत्र में दर्ज जानकारी से ही सुनिश्चित करें और उसी के अनुसार परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जायेगा। केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि एडमिट कार्ड से मां के नाम का मिलान अवश्य करेंगे। माउंट लिट्रा जी विद्यालय में शांतिपूर्ण रही परीक्षा माउंट लिट्रा जी विद्यालय बामपाली आरा में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (2026)का आयोजन किया गया। पहली पाली में आयोजित पेपर टू की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। उक्त केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा में लगभग छह सौ परीक्षार्थी शामिल हुए। प्राचार्या डॉ सहाया मेरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही अभ्यर्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया था। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी काफी उत्साहित दिखे।