ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराआरा: बालू चोरी के विवाद में ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या

आरा: बालू चोरी के विवाद में ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या

भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के बजरेयां बालू घाट के समीप शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर चालक की गोली मार हत्या कर दी गयी। बालू चोरी के विवाद के बाद चालक के सीने में गोली मार दी गयी। इससे उसकी मौके पर ही...

आरा: बालू चोरी के विवाद में ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या
आरा हिन्दुस्तान टीमSun, 17 Jan 2021 03:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के बजरेयां बालू घाट के समीप शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर चालक की गोली मार हत्या कर दी गयी। बालू चोरी के विवाद के बाद चालक के सीने में गोली मार दी गयी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना रात करीब 12 बजे की बतायी जा रही है। 

मृतक ट्रैक्टर चालक सहार थाना क्षेत्र के हनुमान छपरा निवासी फूलचंद राम का 24 वर्षीय पुत्र कमलेश राम था। वह कुछ दिनों से इनरूगी गांव के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चला रहा था। शनिवार की तड़के ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने एकमात्र आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह बजेरयां गांव निवासी नागेंद्र कुमार उर्फ फौजी है। वह बालू घाट संचालक और रिटायर फौजी बताया जा रहा है। 

हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो उठे और लाठी-डंडे के साथ रोड पर उतर गये। इस दौरान भाकपा माले के नेतृत्व में जगह-जगह रोड जाम कर दिया गया। मृत चालक के परिजनों की अनुपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराने और काफी देर से जामस्थल पर आने को लेकर लोगों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। जाम कर रहे लोग मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें