नोनार के स्कूलों में छात्रों को नहीं मिल रहा पीने लायक पानी

Feb 09, 2026 09:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

विभिन्न स्कूलों पर चापाकलों से निकल रहा गंदा पानी , एक सप्ताह के अंदर ठीक नहीं होने पर धरना फोटो कैप्सन - पानी के लिये स्कूलों के हेडमास्टर के साथ खड़े छात्र

नोनार के स्कूलों में छात्रों को नहीं मिल रहा पीने लायक पानी

विभिन्न स्कूलों पर चापाकलों से निकल रहा गंदा पानी प्रमुख ने कहा : एक सप्ताह के अंदर ठीक नहीं होने पर धरना पीरो, संवाद सूत्र पीरो प्रखंड के नोनार गांव के स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। प्रखंड प्रमुख रूनी खातून की शिकायत के बावजूद लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से छात्रों को पीने का पानी सही किराने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी। प्रमुख रूनी खातून का कहना है कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन कनीय अभियंता की ओर से फोन उठाने की कोशिश नहीं की गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय नोनार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नोनार, न्यू प्राथमिक विद्यालय नोनार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अनुसूचित जाति जनजाति, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरैयाडीह, प्राईमरी स्कूल हरैयाडीह और उत्क्रमित मध्य विद्यालय नोनार में आधा दर्जन से अधिक चापाकल लगे हैं, लेकिन चापाकलों से गंदा पानी निकल रहा है। यह स्कूलों में अययनरत छात्रों के पीने लायक नहीं है। प्रमुख ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर चापाकल से पीने लायक पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ सकती हैं। इस आशय की जानकारी एसडीओ समेत कार्यपालक अभियंता और अधीक्षण अभियंता को दी जा चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।