Hindi NewsBihar NewsAra NewsConstruction of Shri Tridandi Swami Degree College in Paramanand Nagar Set to Open by March 2026
पीरो :  श्री त्रिदंडी स्वामी डिग्री कॉलेज  मार्च 2026 तक होगा शुरू

पीरो : श्री त्रिदंडी स्वामी डिग्री कॉलेज मार्च 2026 तक होगा शुरू

संक्षेप:

पीरो के परमानंद नगर में श्री त्रिदंडि स्वामी डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य पिछले एक साल से चल रहा है। इसका उद्घाटन मार्च 2026 तक होने की उम्मीद है। यह कॉलेज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अधीन संचालित होगा और रोहतास, भोजपुर और बक्सर के छात्रों को उच्च शिक्षा का लाभ देगा।

Nov 30, 2025 08:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

- परमानंद नगर में पिछले एक साल से कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है -यह डिग्री कॉलेज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अधीन संचालित होगा पीरो, संवाद सूत्र पीरो के परमानंद नगर में निर्माणाधीन श्री त्रिदंडि स्वामी डिग्री कॉलेज के मार्च 2026 तक उद्घाटन होने के आसार है। मार्च के अंत तक उद्घाटन हुआ तो भोजपुर और रोहतास जिले में इंटर की परीक्षा पास करने वाले छात्र - छात्राओं का नामांकन नये सत्र में शुरू हो जायेगा। कॉलेज का निर्माण सरकार की प्रतिज्ञा के अनुकूल कराया जा रहा है। भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर परमानंद नगर में पिछले एक साल से कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विश्व के महान संत श्री त्रिदंडि स्वामी जी महाराज के नाम पर डिग्री कॉलेज बन रहा है। यह डिग्री कॉलेज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अधीन संचालित होगा। इंटर के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के वाले छात्र - छात्राओं के लिये लाभप्रद होगा। इस कॉलेज में रोहतास, भोजपुर और बक्सर जिले के दर्जनों पंचायतों की छात्र - छात्राओं को लाभ मिलेगा। श्री त्रिदंडी स्वामी डिग्री कॉलेज कैम्पस में दो भवन बनाया जा रहा है। एक भवन का उपयोग कार्यालय कार्य में लाया जायेगा और दूसरे भवन का उपयोग शैक्षणिक कार्य के लिये होगा। प्रशासनिक भवन ग्राउंड फ्लोर और फस्र्ट फ्लोर तक बनकर तैयार हो गया है। प्रशासनिक भवन के फर्श की सोलिंग और प्लास्टर का काम अंतीम रूप में किया जा रहा है। दूसरे भवन में शैक्षणिक कार्य शुरू करने के लिये ग्राउंड फ्लोर का ढ़लाई का काम पूरा कर लिया गया और फस्र्ट फ्लोर की ढ़लाई करने के लिये प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। निर्माण कार्य की जानकारी देने के लिये लगाये गये बोर्ड पर सम्पूर्ण कार्य समापन का समय जनवरी 2026 बताया गया है लेकिन देखकर ऐसा लगता है कि एक - दो माह और लग सकते है। 20 से 25 किलोमीटर की परिधि में एक मात्र डिग्री कॉलेज की स्थापना होने से समाज के निचले पायदान के लोगों को सहुलियत मिलेगी। लगभग 12 करोड़ की लागत से बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की ओर से कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है।