सर्वांगीण विकास के लिए एकता और सहयोग जरूरी
आरा फोटो 1 : धनौती गांव में मां काली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की सफलता के बाद मंगलवार की रात विकास को लेकर चर्चा करते ग्रामीण।

आरा। चरपोखरी प्रखंड के धनौती गांव में मंगलवार की रात शिव मंदिर के प्रांगण में मां काली मंदिर विकास समिति की बैठक की गयी। इसमें मां काली की पुरानी मूर्ति (पिंड) को विसर्जित करने का निर्णय लिया गया। मंदिर के साथ गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर भी चर्चा की गयी। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि गांव के विकास के लिए सामाजिक एकता और सहयोग जरूरी है। मौके पर यज्ञ समिति के प्रधान सचिव रिटायर शिक्षक सुरेश मिश्र को फूल-माला से सम्मानित भी किया गया। रामाधार सिंह, जगनारायण सिंह, विकास कुमार, नंद किशोर सिंह, विनोद सिंह, अशोक सिंह, राजेंद्र चौधरी, श्रीभगवान सिंह, अनिल मिश्र और छोटन मिश्र सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
कहा गया कि सभी के सहयोग और एकता के सहारे ही मां काली प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ शांतिपूर्ण माहौल से संपन्न हो सका। इसके लिए समिति के सभी सदस्यों और स्वयंसेवकों सहित ग्रामीणों की काफी सराहना की गयी। खासकर युवाओं लगनशीलता और तत्परता की प्रशंसा की गयी। सभी ने इस एकता को भविष्य में भी बनाए रखने का निर्णय लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


