होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल

Feb 28, 2026 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

-गरीबों के बीच कपड़े व बच्चों को बांटे पिचकारी और रंग, शहर के नागरी प्रचारणी सभागार में रानी सती परिवार और प्रभा सेवा संस्थान की ओर से होली मिलन सह सह वस्त्र वितरण कार्यक्रम

होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल

-गरीबों के बीच कपड़े व बच्चों को बांटे पिचकारी और रंग -नागरी प्रचारिणी सभागार में कार्यक्रम का किया आयोजन आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नागरी प्रचारणी सभागार में रानी सती परिवार और प्रभा सेवा संस्थान की ओर से होली मिलन सह सह वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गरीब परिवारों के बीच कपड़े व बच्चों के लिए रंग-गुलाल और पिचकारी वितरण किया गया। अध्यक्षता जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह भोजपुर जिला नागरिक परिषद् के उपाध्यक्ष संजय महासेठ ने की। मौके पर श्री महासेठ ने कहा कि पिछले 19 सालों से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और आगे भी होता रहेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई और होली मिलन में सभी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाये। मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक राकेश रंजन उर्फ पुतुल, रूपेश रंजन, नीलेश रंजन, नीतेश रंजन, पूर्व जिप अध्यक्ष हाकिम प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद, वार्ड पार्षद सीता देवी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष भीम पटेल सहित अन्य मौजूद थे। वहीं मगध टीएमटी व डिस्ट्रीब्यूटर रानी सती की ओर से डीलर, मिस्त्री व संवेदकों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत संजय महासेठ व रुपयेश रंजन ने किया। मौके पर उपहार का वितरण किया गया। मौके पर मिल मालिक संटू बाबू, संजीव, नितेश सिंह, राकेश कुमार सिंह, अरविंद सिंह, दयानिधि सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।