Hindi NewsBihar NewsAra NewsClerk s Son Becomes Lieutenant A Journey of Determination and Service
गर्व : क्लर्क का बेटा बना लेफ्टिनेंट

गर्व : क्लर्क का बेटा बना लेफ्टिनेंट

संक्षेप:

सैन्य अधिकारी बन देश सेवा का लिया संकल्प, कोईलवर प्रखंड के कटकैरा गांव निवासी जगन्नाथ सिंह व किरण देवी के बेटे रवनीत ने पढ़ाई के साथ अनुशासन और लक्ष्य पर

Dec 13, 2025 09:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

सैन्य अधिकारी बन देश सेवा का लिया संकल्प कोईलवर, एक संवाददाता। सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से क्लर्क के बेटे ने लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। कोईलवर प्रखंड के कटकैरा गांव निवासी जगन्नाथ सिंह व किरण देवी के बेटे रवनीत ने पढ़ाई के साथ अनुशासन और लक्ष्य पर फोकस बनाए रखते हुए आज सैन्य अधिकारी बन देश सेवा का संकल्प लिया। रवनीत ने वर्ष 2022 में एनडीए की परीक्षा में सफलता हासिल की थी। एक वर्ष गया और तीन वर्ष सिकंदराबाद में लंबी ट्रेनिंग में सफल रहने के बाद आज इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून के ग्राउंड में आयोजित पासिंग आउट परेड में उसे अधिकारी के तौर पर शपथ दिलाई गई।

सेना के अधिकारी के तौर पर बेटे के कंधे पर जब तगमा लगा तो मां पिता भावविभोर हो उठे। बेटे ने अपने शान समझे जाने वाले कैप को अपनी मां के सर पर रखा तो मां ने उसे गले लगा उसे भविष्य की शुभकामनाएं दी। यह पल पूरे परिवार और गांव के लिए यादगार बन गया। रवनीत के पिता जगन्नाथ सिंह कोईलवर स्थित मानसिक अस्पताल में प्रधान सहायक के तौर पर सेवारत हैं तो मां गृहणी हैं। अपने भाई की सफलता पर बड़े व छोटे भाई खुश हैं। बेटे की सफलता पर मां -पिता ने कहा कि यह बेटे की प्रतिभा, कठोर परिश्रम और अनुशासन का प्रतिफल है। उनकी सफलता से कोईलवर ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं को देश सेवा की प्रेरणा मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;