Ara News: एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान से स्वच्छता का संदेश

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: - कलेक्ट्रेट छठ घाट पर कार्यक्रम , स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट छठ घाट, रमना मैदान आरा में किया गया।

Ara News: एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान से स्वच्छता का संदेश

Ara News: - कलेक्ट्रेट छठ घाट पर कार्यक्रम आरा, हमारे संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट छठ घाट, रमना मैदान आरा में किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं जिले के युवाओं ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अरुण प्रकाश ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या किसी अभियान तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी दैनिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से हम न केवल अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।

जनभागीदारी से ही स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ भोजपुर के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन अमित कुमार सिंह, जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान से स्वच्छता का संदेश