सिविल कोर्ट के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण
पीरो, संवाद सूत्र। प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण शुक्रवार को एडीएम शशि शेक्षर ने दल-बल के साथ किया

पीरो, संवाद सूत्र। सिविल कोर्ट के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण शुक्रवार को एडीएम शशि शेखर ने दल-बल के साथ किया। मौके पर एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय, सब जज भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी, मुंसफ कुंदन पासवान, सब रजिस्ट्रार मह जबीन मौजूद थी। उपस्थित अधिकारियों ने ने भू अर्जन से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक विन्दुओं पर विचार विमर्श किया। स्थल निरीक्षण के दौरान न्यायालय भवन के लिए प्रस्तावित भूमि की स्थिति, उपलब्धता व अन्य आवश्यक पहलुओं का भौतिक सत्यापन किया गया। आगे की कार्रवाई नियमानुसार व समयबद्ध रूप से पूरी करने को ले आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मालूम हो कि नगर परिषद क्षेत्र के गंगा टोला के पास छह एकड़ जमीन पर सिविल कोर्ट का भवन बनाया जाना है।
बीडीओ ने लगाया जनता दरबार, चार मामलों का निष्पादन गड़हनी, एक संवाददाता। बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में आठ मामले आए। गड़हनी बीडीओ अर्चना कुमारी ने सभी मामलों की सुनवाई की।वृद्धा पेंशन,जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य मामलो का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया।वहीं बीडीओ ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया। बीडीओ द्वारा बैठक कर प्रखंड कार्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था और कर्मियों की नियमित उपस्थिति को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


