Celebration of New BJP Mandal President in Bihara Constituency भाजपा में सभी वर्ग की हिस्सेदारी : राघवेंद्र, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsCelebration of New BJP Mandal President in Bihara Constituency

भाजपा में सभी वर्ग की हिस्सेदारी : राघवेंद्र

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बबुरा मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद का अभिनंदन सोमवार को कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनता द्वारा किया गया। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराMon, 30 Dec 2024 10:33 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा में सभी वर्ग की हिस्सेदारी : राघवेंद्र

आरा/बड़हरा। भाजपा के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बबुरा मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद का अभिनंदन बबुरा में कार्यकताओं और ग्रामीण जनता की ओर से सोमवार केा किया गया। अध्यक्षता निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने की और संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने किया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह का भी स्वागत किया गया। ग्रामीण जनता और कार्यकर्ताओं ने बड़हरा विधायक और जिलाध्यक्ष को समाज के पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर आभार जताया। विधायक ने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों की भागीदारी है। यह सबका साथ-सबका विकास करती है। समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के संकल्प के साथ यह पार्टी कार्य करती है। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेश कुमार गुड्डू ने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार या किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है। उपेन्द्र साव, मुकेश सिंह, विजय प्रसाद, अमरजीत सम्राट, दीपू सिंह, नंदकिशोर सिंह, भोला बिन्द, कमलेश पासवान सहित सैकड़ों लोग थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।