Hindi NewsBihar NewsAra NewsCelebrating the Birth Anniversary of Dr Rajendra Prasad India s First President

सादा जीवन की प्रतिमूर्ति थे देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद : कुलपति

-जयंती पर याद किये गये देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद कुलपति आवास पर आयोजित कार्यक्रम में देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते कुलपति

Newswrap हिन्दुस्तान, आराTue, 3 Dec 2024 06:59 PM
share Share
Follow Us on
सादा जीवन की प्रतिमूर्ति थे देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद : कुलपति

-जयंती पर याद किये गये देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद आरा। निज प्रतिनिधि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती शहर समेत जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान संगोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कुलपति सहित अन्य लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने राजेन्द्र बाबू को अजातशत्रु राजनेता बताते हुए कहा कि वे सादा जीवन और उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। राजेन्द्र बाबू को देश रत्न की उपाधि स्वयं गांधीजी ने दी थी। मौके पर प्रो अवध बिहारी सिंह, प्रो अनिल कुमार सिंह,अभिजीत कुमार, डॉ अरशद, सहित कई उपस्थित थे। वहीं लोक चेतना मंच की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रो बलिराज ठाकुर ने की। उन्होंने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इधर, सदर अस्पताल परिसर में देश के पूर्व प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए जदयू नेता सह गांव गरीब चेतना मंच के संयोजक राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी डॉ राजेंद्र प्रसाद अपने राष्ट्रपति काल में एक सुयोग्य प्रशासक, महात्मा गांधी के सहयोगी बन कर नैतिक मूल्यों की रक्षा नीति, नैतिकता और आजाद भारत के सजग प्रहरी बनकर आधुनिक भारत देश के निर्माणकर्ता के रूप मे अहम भूमिका निभाई, जो ऐतिहासिक पुरुषों में प्रासंगिक है। डॉ केएन सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन सेनानी, देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद महात्मा गांधी के प्रमुख अनुयायियों में से एक थे। डॉ अरुण कुमार, डॉ प्रतीक, पप्पू जी, ललन कुमार, रणधीर कुमार, सुदर्शन राम, दिलीप पाठक, मो इस्लाम, सुरेंद्र पासवान, शशिभूषण चंद्रवंशी, मुना जी, कौशल किशोर, राहुल कुमार, अजय कुमार, संजीव कुमार, रंगीला राम, रामप्रवेश राम मौजूद थे। सादगी के प्रतीक थे राजेंद्र बाबू आरा। शहर के पकड़ी स्थित शिवदास दास के आवासीय हाता में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पशुपति नाथ उपाध्याय थे। शिवदास सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू सादगी के प्रतीक थे। मौके पर गुप्तेश्वर सिंह, शिवराज शरण सिंह, अच्युता मिश्रा, रामदेव उपाध्याय, रामदीप पाण्डेय, परमात्मा मिश्रा, परमहंस पाण्डेय, विजय शंकर आदि मौजूद थे। राष्ट्रपति देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की मनी जयंती बिहिया। ब्लॉक रोड में मां महथिन एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से देश के प्रथम राष्ट्रपति महान स्वतंत्रता सेनानी देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता रमाकांत त्रिपाठी ने की। जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने महान स्वतंत्रता सेनानी व देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जीवनी व कृतित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर गोपाल राम, संजय कुमार, रोहित कुमार सहित कई थे। पीरो में राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनी पीरो। लोहिया चौक स्थित धर्मशाला परिसर में कांग्रेस नेता उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी। उनके तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भीम ओझा, मंगरू प्रसाद, अनिल मेहता, उषा देवी, तुलसी पासवान और संतोष कुमार उपस्थित थे। ----------------------- कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच ने मनाई महापुरुषों की जयंती आरा, एसं। शहर के चंदवा में कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के बैनर तले केकेवीएम के जिलाध्यक्ष मणिभूषण श्रीवास्तव के आवास पर देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद, स्वतत्रंता संग्राम शहीद खुदीराम बोस व प्रयागराज के कायस्थ पाठशाला के संस्थापक स्व मुंशी काली प्रसाद कुलभास्कर की जयंती मनाई गई। क्रार्यक्रम के बाद कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच की जिला टीम का पुनर्गठन कीमा गया। इनमें सर्वसम्मति से मणिभूषण श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष, सचिन सिन्हा जिला सचिव, विनय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष व सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेन्द्र प्रसाद, प्रदीप श्रीवास्तव उपाध्यक्ष सह वैवाहिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, संयुक्त सचिव मनोज श्रीवास्तव, कुणाल सिन्हा, अभय श्रीवास्तव, जिला मंत्री सोहित सिन्हा, राजकुमार, मीडिया प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश सिन्हा को सर्वसहमति से बनाया गया। सभी को अध्यक्ष मणिभूषण श्रीवास्तव ने बधाई दी। कायस्थ समागम कानपुर में दिनांक 21-22 दिसंबर को होने जा रहा है। जिला सचिव सचिन सिन्हा ने कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान जिले के चित्रांश परिवार से की। मंच संचालन जिला सचिव चित्रांश सचिन सिन्हा ने किया। मौके पर चित्रांश विनय श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सुरेन्द्र प्रसाद, डॉ संदीप, कन्हैया श्रीवास्तव, सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश वर्मा, सोहित सिन्हा, राज कुमार, कुणाल सिन्हा, आंनद मोहन सिन्हा, प्रदिप श्रीवास्तव, मुकेश सिन्हा, निर्भय नारायण सिन्हा समेत कई थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें