शैक्षणिक संस्थानों में उल्लास : होली मिलन समारोह, उड़े अबीर-गुलाल
फोटो नाम से : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगातीं शिक्षिकाएं, एक दूसरे को

आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय और संबद्ध अंगीभूत व वित्त अनुदानित डिग्री कॉलेजों में शनिवार से होली का अवकाश हो गया है। होली के अवकाश के साथ ही कई कॉलेजों में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। वीकेएसयू के नूतन परिसर सहित पुराने परिसर में भी होली का उत्साह देखने को मिला। शैक्षणिक संस्थानों में उत्सव का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से इस पर्व को प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। मौके पर कुलसचिव प्रो राम कृष्ण ठाकुर,वित्त पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, डा राजू मोची, वित्त परामर्शी अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य थे।
जगह-जगह आयोजित इन कार्यक्रमों में लोगों ने एक-दूसरे को पारंपरिक अबीर और गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। कई कॉलेजों में छात्रों ने फाग गीत और लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर जोगीरा सारा रारा के उद्घोष से गूंज उठा। वहीं एस.बी. कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो मीना कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि होली रंगों का ही नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का पर्व है। डॉ अरविंद कुमार,डॉ अभिनव आनंद, डॉ गुंजन कुमार, डॉ आदित्य कुमार आनंद, डॉ मुन्ना कुमार, डॉ अशोक तिवारी, डॉ राधिका रमण, डॉ रीना देवी, रमेश राय, सुमीर शर्मा, कृष्ण कुमार भास्कर आदि थे। वहीं महाराजा बहादुर राम रणविजय प्रसाद सिंह कॉलेज में प्राचार्या प्रो कनकलता कुमारी के नेतृत्व में होली मिलन हुआ। जगजीवन कॉलेज में प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। टीएसआई महिला कॉलेज में उड़े अबीर-गुलाल आरा शहरी क्षेत्र के तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सियामती राय ने कहा कि सभी का जीवन सुखमय हो और सब एक दूसरे के साथ ऐसे ही मिलकर खुशियां मनाते रहें। समारोह में कॉलेज की शिक्षिका प्रो. डॉ. अनुभा सिंह, प्रो. उर्मिला सिंह, प्रो. निभा परमार, प्रो इन्द्राणी सिंह, प्रो. रागिनी कुमारी, प्रो. सीमा कुमारी, प्रो. शीला सिंह, प्रो.अंजू कुमारी, प्रो. कल्याणी सिंह, प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डॉ सुरेंद्र सागर थे। दूसरी ओर वीकेएसयू के कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने होली के अवकाश में एक दिन की वृद्धि की है। अब वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, अंगीभूत और संबद्ध डिग्री कॉलेज दो फरवरी से पांच फरवरी तक होली पर्व को लेकर बंद रहेंगे। बुराई पर अच्छाई की जीत है होली : देवराहा शिवनाथ श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमपूज्य त्रिकालदर्शी परमसिद्ध विदेह संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज के नेतृत्व में आरा के रमना स्थित मानस मंदिर परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शिवनाथ दासजी महाराज के श्रीचरणों में गुलाल चढ़ाकर लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज ने कहा कि यह महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह आपसी सद्भाव, सौहार्द और प्रेम का प्रतीक है। वहीं समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। रामनवमी शोभायात्रा समिति ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू सिंह बबुआन, महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गोकुल सिंह, सचिव सुधीर कुमार सिंह,सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी सन्नी पांडे, नवीन प्रकाश, हर्ष राज मंगलम, रोहित सिंह बजरंगी सहित रामनवमी शोभायात्रा समिति ट्रस्ट के सभी सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। ----------- संभावना स्कूल में बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा दी बधाई आरा। शहर के मौलाबाग स्थित शारदा स्मृति संभावना पब्लिक स्कूल एवं शांति स्मृति संभावना आवासीय उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को होली के त्योहार को लेकर बच्चों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाये। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र और प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने स्कूल के बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया। निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि होली हम सभी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है, जिसमें हम वर्ग भेद और ऊंच-नीच भूलकर एक-दूसरे से गले मिलकर अबीर-गुलाल लगाते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



