हिन्दी के मौलिक स्वरूप को बचाना जरूरी
आरा में हिन्दी पखवारा दिवस पर सरकारी बीमा कंपनी दि ओरिएंटल इंश्योरेंस में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शाखा प्रबंधक नीतीश सिन्हा ने हिन्दी के महत्व पर जोर दिया और इसे भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताया।...

आरा। हिन्दी पखवारा दिवस पर शहर के सरकारी बीमा कंपनी दि ओरिएंटल इंश्योरेंस शाखा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शाखा प्रबंधक नीतीश सिन्हा ने की। मंच संचालन हिन्दी विभाग के अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी ने करते हुए कहा कि हिन्दी मात्र हमारी भाषा ही नहीं , राजभाषा के साथ-साथ जनसंपर्क की भी भाषा है। यह भारतीय संस्कृति की प्रबल संवाहिका है। ऐसे में हिन्दी के मौलिक स्वरूप को बचाना जरूरी है। शाखा प्रबंधक नीतीश सिन्हा ने कहा कि राजभाषा हिन्दी का प्रयोग कर, राजभाषा हिन्दी का सभी को सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में अजय कुमार त्रिवेदी, राजकुमार प्रसाद, क्रिषडा प्रसाद, मोहम्मद समशुदीन खान, तेज नारायण सिंह,शारदा देवी,सुजीत कुमार थें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




