ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरानये साल का जश्न: जोश में होश नहीं गंवाएं, वरना खाने पड़ेंगे डंडे

नये साल का जश्न: जोश में होश नहीं गंवाएं, वरना खाने पड़ेंगे डंडे

आप नये साल का जश्न मना रहे हैं तो सावधान। जोश में होश मत खोना, वरना डंडे भी खाने पड़ सकते हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि भोजपुर पुलिस कह रही है। भोजपुर पुलिस न्यू इयर पार्टी को ले पूरी तरह अलर्ट है। उसकी नजर...

नये साल का जश्न: जोश में होश नहीं गंवाएं, वरना खाने पड़ेंगे डंडे
आरा। हिन्दुस्तान संवाददाताSun, 30 Dec 2018 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

आप नये साल का जश्न मना रहे हैं तो सावधान। जोश में होश मत खोना, वरना डंडे भी खाने पड़ सकते हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि भोजपुर पुलिस कह रही है। भोजपुर पुलिस न्यू इयर पार्टी को ले पूरी तरह अलर्ट है। उसकी नजर हर पिकनिक स्पॉट व मंदिर पर रहेगी। इन जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम भी रहेंगे। 

वर्दी वालों के अलावा सादे लिबास में भी जवान तैनात रहेंगे। सादे लिबास वाले जवान घूम-घूमकर शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। मंदिरों व पार्कों में लगे सीसीटीवी से भी निगरानी की जायेगी। इसे लेकर एसपी आदित्य कुमार ने सभी थानेदारों को आदेश जारी किया है। कहा है कि अपने इलाके के सभी पिकनिक स्पॉट व मंदिरों पर नजर रखें। किसी भी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिये। पुलिस का मानना है कि हर जगह कुछ शरारती तत्व होते हैं। भीड़ का लाभ उठा उनके द्वारा बदमाशी की जाती है। ऐसे में उस तरह के लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस लहेरिया कट व धूम स्टाइल में बाइक चलाने वालों पर भी नजर रखी जायेगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें