ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरासीपीआई के सेमिनार में संघर्ष तेज करने का आह्वान

सीपीआई के सेमिनार में संघर्ष तेज करने का आह्वान

-27, 28 व 29 मार्च को चलेगा जेल भरो अभियान नीतीश कुमार की सरकार में जल जीवन हरियाली अभियान के नाम पर गरीबों के घर उजड़ रहे हैं। इसमें गरीब बेघर हो रहे हैं।...

सीपीआई के सेमिनार में संघर्ष तेज करने का आह्वान
हिन्दुस्तान टीम,आराSun, 05 Feb 2023 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

-27, 28 व 29 मार्च को चलेगा जेल भरो अभियान

-जल जीवन हरियाली अभियान के नाम पर घर उजड़ रहे

आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के आर्य समाज मंदिर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आह्वान पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी की ओर से जवानों, किसानों और मजदूरों को संघर्ष करने का आह्वान किया गया। सेमिनार के माध्यम से सामंती, तानाशाही और अफसरशाही सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए 27, 28 व 29 मार्च को संपूर्ण बिहार में आंदोलन करने और जेल भरो अभियान चलाने को कहा गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य सचिव सह पूर्व विधायक रामनरेश पांडे ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में जल जीवन हरियाली अभियान के नाम पर गरीबों के घर उजड़ रहे हैं। इसमें गरीब बेघर हो रहे हैं। इसके खिलाफ सड़कों पर उतरने का समय आ गया है। पूर्व सांसद ने तेजनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की खाद सब्सिडी छीन ली और मजदूरों की मजदूरी मनरेगा का बजट कम कर छीन ली गई। बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के महासचिव जानकी प्रसाद ने कहा कि बिहार में सरकारी जमीन इतना है कि पूरे बिहार में भूमिहीन लोगों को एक-एक एकड़ दिया जा सकता है। भाकपा जिला सचिव उत्तम प्रसाद ने कहा कि पार्टी गरीबों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती है। भाकपा के बखरी विधानसभा के विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान पर हमला कर रही है। देश में गरीब-मजदूर महंगाई से परेशान है। मौके पर रामेश्वर सिंह, ज्योतिष कुमार, रविंद्र राय, चंद्रमा पासवान, रघुनाथ, जगदीश राम, अजीत कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद, शिवजी पासवान, श्रीराम राय, महेंद्र प्रसाद, कलाम अंसारी, मुन्नी देवी, सुधा देवी सहित अन्य मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें