Hindi NewsBihar NewsAra NewsBypass Road Construction Begins to Alleviate Traffic Jam in Piro City
 ओझवलियां मोड़ से बचरी पुल तक बनेगी बाईपास सड़क

ओझवलियां मोड़ से बचरी पुल तक बनेगी बाईपास सड़क

संक्षेप:

-बाईपास सड़क के लिए सीमांकन का काम शुरू किया गया, शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जल्द ही बाईपास सड़क बनकर तैयार हो जायेगी। ओझवलियां मोड़ से बचरी पुल तक बाईपास सड़क के निर्माण

Nov 27, 2025 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-बाईपास सड़क के लिए सीमांकन का काम शुरू किया गया -पीरो शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हो रही कवायद पीरो, संवाद सूत्र पीरो शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जल्द ही बाईपास सड़क बनकर तैयार हो जायेगी। ओझवलियां मोड़ से बचरी पुल तक बाईपास सड़क के निर्माण को लेकर सीमांकन का काम गुरुवार को शुरू कर दिया गया। सीमांकन के दौरान अंचलाधिकारी लखेन्द्र कुमार और पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकेश कुमार दल-बल के साथ मौजूद थे। सुबह से शुरू सीमांकन कार्य लगभग चार घंटे तक चलता रहा। सीओ ने बताया कि तीन दिनों के अंदर सीमांकन का काम पूरा कर लिया जायेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीमांकन के काम में अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी और राजस्व अधिकारी को लगाया गया है। संबंधित वार्ड पार्षद और बिहिया लाइन के तटबंध से सटे रैयतों को भी सीमांकन के दौरान मौजूद रहने के लिए लिखित और मौखिक जानकारी दे दी गयी है। बाइस करोड़ से बनेगी 2.81 किलोमीटर डबल लेन सड़क लगभग 22 करोड़ की लागत से बिहिया लाईन के पूर्वी तटबंध पर 2.81 किलोमीटर लंबी डबल लेन सड़क बनेगी। सड़क के निर्माण कार्य को लेकर पथ निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। बिहिया लाइन पूर्वी तटबंध से सटे रैयतों को नोटिस भी दे दी गयी है। नहर के चाट को कब्जा कर मकान बनाने वालों पर भी शामत आने वाली है। नहर चाट में बने निर्माण को भी हटाया जा सकता है। बाईपास सड़क बनने पर पीरो नगर से बंद होंगे भारी वाहन बाईपास सड़क बनी तो नगर परिषद् क्षेत्र के बीचोंबीच गुजरने वाली आरा-सासाराम स्टेट हाईवे और बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर भारी वाहनों का परिचालन बंद हो जायेगा। खास तौर पर बाईपास सड़क बन जाने का सीधा असर बालू लदे ट्रकों से होने वाली परेशानी पर पड़ने वाला है। इब्राहिमपुर मोड़ और ओझवलियां मोड़ से ही बालू लदे ट्रकों का रास्ता बाईपास सड़क की ओर दिखा दिया जायेगा। विधायक विशाल प्रशांत का जोर बाईपास सड़क के निर्माण को लेकर रहा है। बताया कि बाईपास सड़क जल्द ही बनेगी और तब पीरो नगर को सड़क जाम से मुक्ति मिल जायेगी।