नकदी और लाखों के आभूषण ले उड़े चोर
Apr 08, 2026 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
चौरी थाना क्षेत्र के कनपहरी गांव में चोरों ने बलिराम सिंह के घर से 20 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। इंदु देवी ने चौरी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना क्षेत्र के कनपहरी गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने बलिराम सिंह के घर से करीब 20 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ली। घटना को लेकर बलिराम सिंह की पत्नी इंदु देवी ने चौरी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


