भूमि विवाद में दालान में सो रहे बुजुर्ग किसान की पीटकर हत्या
-भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के महादेव चक गांव में रविवार की रात की घटना, भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के महादेव चक गांव में रविवार की रात की घटना -पट्टीदारों पर लाठी-डंडों, रॉड और धारदार हथियार से...

-भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के महादेव चक गांव में रविवार की रात की घटना
हत्या का आरोप
-पट्टीदारों पर लाठी-डंडों, रॉड और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
प्राथमिकी दर्ज
-किसान के बेटे के बयान पर गांव के ही 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज -इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने तोड़ा दम -मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के महादेवचक गांव में रविवार की रात पूर्व के भूमि विवाद में एक बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत किसान महादेव चक गांव निवासी स्व. वासुदेव महतो के 65 वर्षीय पुत्र बलिराम महतो थे। परिजनों की ओर से पट्टीदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इस मामले में किसान के पुत्र अखिलेश महतो के बयान पर गांव के रणविजय प्रसाद सहित 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह के साथ कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और छानबीन की। परिजन से मिल कर घटना की जानकारी ली। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। किसान के बेटे अखिलेश महतो ने बताया कि पट्टीदार से पूर्व से भूमि विवाद चला आ रहा है। रविवार की रात उसके पिता खाने के बाद रोज की तरह घर के बगल में स्थित दालान में सोने गए थे। इसी बीच उक्त पट्टीदार अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुंह दाब कर उसके पिता की रॉड और लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी गयी। उसके बाद जख्मी हालत में दालान से कुछ दूरी फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन फौरन पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अखिलेश महतो ने अपने पट्टीदार रण विजय प्रसाद और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भूमि विवाद में लाठी-डंडे पीट-पीटकर और धारदार हथियार से मार कर अपने पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन और घटना में शामिल लोगों की धरपकड़ में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृत किसान के परिवार में पत्नी आशा देवी, पुत्र अखिलेश महतो, मिथिलेश महतो, कुणाल महतो, रवि महतो, रौशन महतो और पुत्री रेखा कुमारी है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी आशा देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


