BJP Organizes Workshop for Seva Pakwara to Celebrate PM Modi s Birthday प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा पखवारा, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsBJP Organizes Workshop for Seva Pakwara to Celebrate PM Modi s Birthday

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा पखवारा

भाजपा ग्रामीण मंडल ने महुली पंचायत भवन पर कार्यशाला आयोजित की। लव पांडेय ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवारा शुरू होगा। इसमें रक्तदान, पौधरोपण, और जनसंपर्क कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSat, 13 Sep 2025 08:06 PM
share Share
Follow Us on
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा पखवारा

आरा। भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से शनिवार को महुली पंचायत भवन पर कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रोबिन कुशवाहा ने की और संचालन दीपक सिंह ने किया। कार्यशाला में प्रांतीय नेता लव पांडेय ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 सितंबर को जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ता इसे सेवा पखवारा के रूप में मना रहे हैं। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता रक्तदान, पौधरोपण, महापुरुषों के प्रतिमा के आसपास साफ -सफाई करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनकल्याण योजनाओं के लाभान्वितों के बीच जनसंपर्क करेंगे। मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, समर्पिता कुमारी, विपिन कुमार, राकेश झा, डाल्टन कुशवाहा, रघुवर पासवान, मदन सिंह, जय शंकर सिंह, शैलेंद्र कुमार, मनोज सिंह, अभय सिंह, रौशन कुमार, सरोज सिंह, आशीष कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सरैया में सेवा पखवारा कार्यशाला कार्यक्रम बड़हरा संवाद सूत्र । बड़हरा प्रखंड के सरैया व सिन्हा मंडल में भाजपा की ओर से सेवा पखवारा के तहत कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगामी 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर दो अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवारा मनाया जाएगा। अध्यक्षता सिन्हा मंडल संयोजक संजीव कुमार सिंह ने की और संचालन सरैया मंडल संयोजक प्रशांत सिंह ने किया। मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक ने कार्यशाला में उपस्थित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पंचायत अध्यक्ष आदि को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव का समय नजदीक आ गया है। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी एवं बिहार में नीतीश कुमार की एनडीए सरकार की बहुत सारी उपलब्धियां हैं। इसे लोगों के बीच बताना है। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी ने किया। कार्यक्रम मे सौदागर बिंद, चंदन सिंह, सुगानी पांडेय, सोहन पांडेय, संजय सिंह, शशि सिंह सहित दोनों मंडल के पदाधिकारी, मंडल मोर्चा के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, मंडल की 25 सदस्यीय टीम, बूथ अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।