Hindi NewsBihar NewsAra NewsBJP Leader Mukteshwar Ojha Demands Immediate Action for Flood Victims in Shahpur
शाहपुर विधानसभा की समस्याओं को ले डीएम से मिले

शाहपुर विधानसभा की समस्याओं को ले डीएम से मिले

संक्षेप:

भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा ने डीएम तनय सुलतानिया से मिलकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बाढ़ प्रभावित समस्याओं के लिए तात्कालिक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को जमीन आवंटन, पुनर्वास और आर्थिक सहायता की आवश्यकता उठाई। डीएम ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया और यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी बात कही।

Dec 12, 2025 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

शाहपुर, निसं.। भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुंवर ओझा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम तनय सुलतानिया से मिले । समस्याओं पर अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। बाढ़ पीड़ितों के लिए न्याय और पुनर्वास ओर 2025 की भीषण बाढ़ से प्रभावित जवईनिया गांव का मुद्दा उठाया। कहा कि जिन बाढ़ प्रभावित परिवारों को तीन डिसमिल जमीन आवंटित हो चुकी है, उन्हें अविलंब दखल कब्जा दिलाया जाए। वंचित शेष परिवारों को अभी तक जमीन नहीं मिली है, उन्हें तुरंत तीन डिसमिल जमीन और पर्चा देकर बिलौटी रंडाडीह में स्थापित किया जाए। बाढ़ प्रभावित परिवारों में जिनको घर बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये नहीं मिले हैं, उनको तुरंत प्रदान किया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुव्यवस्थित बाढ़ पीड़ित कॉलोनी की मांग भी उठाई। 2024 की बाढ़ के बाद जिसको जमीन मिली थी और पर्चा मिल गया था, लेकिन विवादित जमीन होने के चलते कब्जा नहीं हो सका, उनका पर्चा रद्द कर उन्हें भी 2025 के प्रभावितों के साथ रंडाडीह में बसाया जाए। इस पर सहमति डीएम ने जताई। एसडीएम को इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश देते हुए तत्काल आवंटित जमीन पर दखल कब्जा दिलाने का आदेश दिया। यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग भी की गई। डीएम की ओर से इसकी जांच करवाने और समय पर खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।