भोजपुर : घर के बाहर खड़ी बाइक में लगी आग, टंकी ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के सात लोग

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के शोभी टोला में एक घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगने से दंपती समेत एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए। आग बुझाने के दौरान बाइक की पेट्रोल की टंकी ब्लास्ट हो गई। परिजनों ने शरारती तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

 भोजपुर : घर के बाहर खड़ी बाइक में लगी आग, टंकी ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के सात लोग

-भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के शोभी टोला में शुक्रवार की देर रात हुई घटना

आग लगने की घटना

-आग बुझाने के दौरान बाइक की पेट्रोल की टंकी, ब्लास्ट करने से झुलस गए सभी

परिजनों का आरोप

-परिजनों का आरोप-शरारती तत्वों की ओर से बाइक में लगायी गयी थी आग -झुलसे सभी लोगों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

फ़ोटो आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता  भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के शोभी टोला में शुक्रवार की रात एक घर के बाहर खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। उसकी चपेट में आने से दंपती समेत एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह झुलस गए। आग बुझाने के दौरान बाइक की टंकी ब्लास्ट करने से सभी आग की चपेट में गये। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से शरारती तत्वों पर बाइक में आग लगाने का आरोप लगाया जा रहा है। झुलसने वालों में शोभी टोला निवासी 45 वर्षीय रवींद्र सिंह, उनकी 40 वर्षीया पत्नी धर्मशिला देवी, 14 वर्षीया पुत्री अंशु कुमारी, 75 वर्षीया मां चांदमुनी देवी, 53 वर्षीय भाई वीरेंद्र यादव, 26 वर्षीय भतीजा रवि शंकर यादव और 12 वर्षीय भतीजा आशीष कुमार शामिल हैं।

सभी के चेहरे, हाथ, पैर, पीठ और पेट सहित शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए हैं। रवि शंकर यादव ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार की रात उनकी बाइक घर के नीचे खड़ी थी। घर के सभी लोग छत पर सोने चले गए थे। रात करीब 12 बजे उनकी बाइक से अचानक आग की लपटें उठने लगी। यह देख वे लोग नीचे उतरे और आग बुझाने लगे। तभी बाइक की पेट्रोल की टंकी ब्लास्ट कर गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास खड़े सभी लोग उसकी चपेट में आ गये और बुरी तरह झुलस गए। रवि शंकर यादव की ओर से शरारती तत्वों पर दुश्मनी के कारण घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि बाइक में आग किसने लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में कितने लोग झुलसे हैं?
इस घटना में एक ही परिवार के सात लोग झुलसे हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।