Hindi NewsBihar NewsAra NewsBihiya CO Initiates Bonfire Arrangements to Combat Cold Wave
बिहिया : पंचायतों में अलाव की व्यवस्था शुरू

बिहिया : पंचायतों में अलाव की व्यवस्था शुरू

संक्षेप:

बिहिया। निज संवाददाता , बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहिया सीओ रचना कुमारी की ओर से बचाव के लिए

Jan 04, 2026 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

बिहिया। निज संवाददाता ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहिया सीओ रचना कुमारी की ओर से बचाव के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था की शुरुआत कर दी गई है। अंचल क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव जलाई गई। शाम होते ही बाजार और चौक-चौराहों पर अलाव के आसपास दुकानदारों, ठेला-खोमचा संचालकों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी बढ़ती देखी गई। कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं के बीच अलाव लोगों के लिए राहत का साधन बनी रही। सीओ ने बताया कि ठंड को देखते हुए कटेया, बगही, दोधरा, तेधरा में अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की गई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर शाम के समय लकड़ी उपलब्ध कराई जा रही है और अलाव जलवाई जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आने वाले दिनों में भी अलाव जलाने की व्यवस्था जारी रखी जाएगी, ताकि आम लोगों को ठंड से बचाव में सुविधा मिल सके। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत आरा। कलवार इंडिया एसोसिएशन पटना का प्रदेश उपाध्यक्ष आरा शहर के कलवार राज गौरव टाइगर को बनाया गया है। इस संबंध में मीडिया प्रभारी कलवार राम भूषण चौधरी ने मनोनयन पत्र जारी किया है। मनोनयन पर कलवार समाज से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है। कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन और समाज प्रदेश में मजबूत होगा।