
चेतना सत्र चैंपियन प्रतियोगिता में बच्चे पुरस्कृत
संक्षेप: बिहिया। प्रखंड स्तरीय चेतना सत्र चैंपियन प्रतियोगिता बीआरसी बिहिया में बीईओ मनोज कुमार की देखरेख में आयोजित की गई
बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड स्तरीय चेतना सत्र चैंपियन प्रतियोगिता बीआरसी बिहिया में बीईओ मनोज कुमार की देखरेख में आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों ने भाग लिया। यह परीक्षा तीन समूह में अलग-अलग हुई, जिसमें एक समूह में वर्ग एक से पांच के बच्चे, दूसरे समूह में वर्ग छह से आठ के बच्चे और तृतीय समूह में वर्ग नौ से 12 के बच्चों ने भाग लिया। वर्ग एक से पांच में प्रथम नीरज कुमार, द्वितीय -असद खान, तृतीय- वंदना कुमारी रही। वर्ग छह से आठ में प्रथम -सुरुचि कुमारी, द्वितीय स्वाति कुमारी और तृतीय प्रियांशु कुमार रहे।

वर्ग नौ से 12 में प्रथम आशीष कुमार, द्वितीय बबली कुमारी और तृतीय स्थान रिया कुमारी को मिला। परीक्षा के जजमेंट में शिक्षक अजय कुमार सिंह अमर, सर्वजीत सिंह, सर्वेश राम, सुरेश सिंह, दिवाकर राय एवं मनोज पाठक और दीपक कुमार का सराहनीय कदम रहा। परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले को शील्ड एवं द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को मेडल और सभी बच्चों को कलम-कॉपी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे ही केवल जिला स्तरीय चेतना सत्र प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान लेखपाल राकेश मिश्रा, राजीव रंजन रजक उर्फ महेश कुमार ,अंकित राय,सनी कुमार, कृष्ण कुमार, श्यामनंदन प्रसाद, दीनदयाल पाल, राजेश कुमार सिंह, उत्तम जायसवाल, सुदामा कुमार गोंड ,कमलेश कुमार, अमृता कुमारी, अमर प्रसाद गुप्ता सहित कई थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




