महासंघ के आह्वान पर शिक्षकेतर कर्मियों की कलमबंद हड़ताल शुरू

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

-आज दूसरे दिन भी कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ पटना के आह्वान पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के सभी अंगीभूत कॉलेजों और मुख्यालय

महासंघ के आह्वान पर शिक्षकेतर कर्मियों की कलमबंद हड़ताल शुरू

-आज दूसरे दिन भी कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ पटना के आह्वान पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के सभी अंगीभूत कॉलेजों और मुख्यालय के कर्मचारी दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल पर चले गये।

कर्मचारियों की मांगें

कर्मचारियों ने राज्य स्तरीय 15 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को धरना दिया। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के अध्यक्ष शशि रंजन ने शिक्षा विभाग की ओर से दो माह वेतन, पेंशन और बकाया राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। राज्य सरकार इस पर अविलंब निर्णय ले। विश्वविद्यालय की ओर से पद प्रोन्नति के बाद कर्मचारियों का तत्काल वेतन निर्धारण किया जाए। मालूम हो कि संघ के आह्वान पर मुख्यालय के एचडी जैन कॉलेज, एसबी कॉलेज, एमएम महिला कॉलेज, जगजीवन कॉलेज और महाराजा बहादुर राम रणविजय प्रसाद सिंह कॉलेज के कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

हड़ताल का प्रभाव

कर्मचारियों के हड़ताल से कार्यालय कार्य बाधित हुआ। जैन कॉलेज में अखौरी महान सिन्हा,संतोष कुमार आदि कर्मचारी शामिल हुए। वहीं एसबी कॉलेज में एसबी कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार, सचिव सुमीर कुमार, प्रक्षेत्रीय संयुक्त मंत्री राजकमल सिंह, अनिल कुमार, वेंकटेश प्रभाकर, रोहित कुमार, ओंकारनाथ राय, विकास कुमार, कृष्ण प्रसाद, रूपाली राय, रिमझिम पांडे, राजू रावत धरना पर मौजूद रहे। कर्मचारियों ने राज्य सरकार स्तर से लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। हड़ताल का असर विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में भी साफ तौर पर देखा गया। विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कर्मचारी किस मांग के समर्थन में हड़ताल कर रहे हैं?
कर्मचारी राज्य स्तरीय 15 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल कर रहे हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।