Ara News: छत्तीसगढ़ से चालक का शव पहुंचा, नारायणपुर में कोहराम

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: छत्तीसगढ़ की कोयला खदान के पास हुए सड़क हादसे में बिहार के भोजपुर जिले के नारायणपुर निवासी ट्रक चालक उमर फारूक की मौत हो गई। कोयला लादकर बिहार लौटने की प्रतीक्षा के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कोयला लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। शव गांव पहुंचने पर शोक छा गया और अंतिम संस्कार स्थानीय कब्रिस्तान में किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता ने बिहार सरकार से परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

Ara News: छत्तीसगढ़ से चालक का शव पहुंचा, नारायणपुर में कोहराम

Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। छत्तीसगढ़ से ट्रक चालक का शव हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव आते ही कोहराम मच गया l सोमवार को आसपास के कई घरों में चूल्हे नहीं जले l मृतक उमर फारूक का अंतिम संस्कार नारायणपुर के कब्रिस्तान में किया गया l घटना के संबंध में बताया जाता है कि हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी स्व ताहिर अंसारी का पुत्र उमर फारूक पेशे से ट्रक चालक था l उमर फारूक ट्रक चलाकर छत्तीसगढ़ के कोयला खदान में गया था l कोयला लादकर बिहार वापस आने के लिए खड़ा था l इस बीच विपरीत दिशा से वापस आ रहे कोयला लोडेड ट्रक ने उसे रौंद दिया।

मौके पर ही शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गयी l छत्तीसगढ़ पुलिस की सूचना पर परिजन शव नारायणपुर लाये l मृतक उमर फारूक की पत्नी सबीना परवीन, बेटी सायबा और शबनम का रो-रोकर बुरा हाल है l सामाजिक कार्यकर्ता रवि यादव ने बिहार सरकार से मुआवजा देने की मांग की है l

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: छत्तीसगढ़ से चालक का शव पहुंचा, नारायणपुर में कोहराम