एसटेट का रिजल्ट कार्ड 18 से बांटा जायेगा

Newswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एसटेट-2025 का रिजल्ट कार्ड 18 से 22 मई तक बांटा जाएगा। पुराना डीईओ कार्यालय में 11 बजे से 4 बजे तक कार्ड वितरित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।

एसटेट का रिजल्ट कार्ड 18 से बांटा जायेगा

आरा, हिप्र.। एसटेट-2025 का रिजल्ट कार्ड 18 से 22 मई तक बांटा जायेगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से एसटेट-2025 का रिजल्ट कार्ड डीईओ कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। रिजल्ट कार्ड बांटने के लिए 18 से 22 मई तक तिथि निर्धारित की गयी है। इसके लिए मॉडल इंस्टीच्यूट प्लस टू स्कूल परिसर के समीप स्थित पुराना डीईओ को स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक की अवधि में रिजल्ट कार्ड वितरित किया जायेगा। संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित कार्य दिवस व समय के अनुसार रिजल्ट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। संबंधित अभ्यर्थी बिहार माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा एसटेट-2025 से संबंधित प्रवेश पत्र की छाया प्रति व फोटोयुक्त भारत व राज्य सरकार की ओर से जारी वैध पहचान पत्र की स्वअभिप्रमाणित छाया प्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर रिजल्ट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।