Bihar Schools Provide Karate Training to Girls for Self-Defense विद्यालयों में बालिकाओं को कराटे का प्रशिक्षण, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsBihar Schools Provide Karate Training to Girls for Self-Defense

विद्यालयों में बालिकाओं को कराटे का प्रशिक्षण

फोटो मेल पर : माध्यमिक विद्यालय गड़हनी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया में कराटे का प्रशिक्षण लेतीं बालिकाएं।

Newswrap हिन्दुस्तान, आराTue, 18 March 2025 08:52 PM
share Share
Follow Us on
विद्यालयों में बालिकाओं को कराटे का प्रशिक्षण

गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के सभी विद्यालयों की 10वीं व 11वीं कक्षा की बालिकाओं को बिहार शिक्षा परियोजना के आदेश पर रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय गड़हनी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया में 10 व 11 कक्षा की 14 बालिकाओं को कराटे का प्रशिक्षण मार्शल आर्ट प्रशिक्षक रजत कुमार व निधि कुमारी की ओर से दिया गया। प्रशिक्षण 24 दिन सभी बालिकाओं को देना है। इनमें से अच्छे कराटे सीखने वाली दो बालिकाओं का चयन किया जाएगा और उनको 66 दिन का प्रशिक्षण देकर मार्शल आर्ट सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण प्रखंड के सभी विद्यालयों में अलग-अलग प्रशिक्षक की ओर से दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।