भूमि सुधार मंत्री से मिले जदयू के बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

बड़हरा के जनता दल (यू) के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. दुर्गा पटेल ने बिहार के राजस्व मंत्री से मिलकर भूमि एवं राजस्व से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की मांग की। उन्होंने ग्रामीणों की परेशानियों पर चिंता जताई और प्रक्रियाओं को सरल बनाने की आवश्यकता बताई। मंत्री ने आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।

भूमि सुधार मंत्री से मिले जदयू के बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष

बड़हरा, संवाद सूत्र। जनता दल (यू) के बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष डॉ. दुर्गा पटेल ने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल से मुलाकात कर क्षेत्र में भूमि एवं राजस्व से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की मांग की।

भूमि समस्याएँ

उन्होंने भूमि संबंधी विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराते हुए आम लोगों को हो रही परेशानियों पर चिंता जताई। मुलाकात के दौरान पटेल ने परिमार्जन प्लस, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और अन्य भूमि विवादों के निपटारे में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन मामलों के लंबित रहने से ग्रामीणों को बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।

सरल प्रक्रियाएँ

उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि भूमि संबंधी प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और लंबित मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो। डॉ. पटेल ने कहा कि भूमि एवं राजस्व से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत होगा। साथ ही इससे विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। मंत्री दिलीप जायसवाल ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

प्रस्नोत्तर

डॉ. दुर्गा पटेल ने मंत्री से किस मामले में मुलाकात की?
डॉ. दुर्गा पटेल ने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल से भूमि एवं राजस्व से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की मांग करते हुए मुलाकात की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।