विप उप चुनाव : जदयू के कन्हैया या राजद के सोनू के सिर सजेगा ताज, फैसला आज

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

-प्रथम वरीयता के मतों से ही हार-जीत का फैसला होने की संभावना, रा का राजकीय कन्या पल्स टू विद्यालय, जहां आज गुरुवार को होगी मतगणना

विप उप चुनाव : जदयू के कन्हैया या राजद के सोनू के सिर सजेगा ताज, फैसला आज

-प्रथम वरीयता के मतों से ही हार-जीत का फैसला होने की संभावना

मतगणना की प्रक्रिया

-कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना -विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को ले 33 दंडाधिकारी तैनात आरा। हमारे संवाददाता भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उप चुनाव के परिणाम के इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो गई हैं। मतदाताओं ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है, इसका फैसला आज गुरुवार को मतगणना के साथ ही हो जाएगा। जदयू के कन्हैया प्रसाद या राजद के सोनू कुमार राय के सिर जीत का ताज सजेगा, इसका फैसला दोपहर से पहले ही हो जाएगा। जानकारों एवं चर्चा को सच मानें तो प्रथम वरीयता के मतों से ही हार-जीत का फैसला हो जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए दूसरी वरीयता के मतों की गिनती की जरूरत शायद नहीं पड़ेगी। यदि प्रथम वरीयता के मतों की गिनती से हार-जीत का फैसला नहीं होगा, तब जाकर दूसरे वरीयता के मतों की गिनती की जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरा शहर के राजकीय कन्या पल्स टू विद्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को लेकर स्कूल के मुख्य द्वार, परिसर एवं मतगणना हॉल के आस-पास कुल 33 दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। संपूर्ण विधि व्यवस्था की निगरानी करने एवं इस संदर्भ में किसी भी स्थिति में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम से विचार-विमर्श करने की जिम्मेवारी डीडीसी गुंजन सिंह को सौंपी गई है। विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में एडीएम डॉ शशि शेखर रहेंगे।

मतों की गिनती की व्यवस्था

- 14 टेबल पर मतों की गिनती होगी, दो-दो अभिकर्ता रहेंगे मतगणना हॉल में बनाये गये 14 टेबल पर काउंटिंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक टेबल पर प्रत्येक प्रत्याशी के दो-दो एजेंट रहेंगे। एक टेबल निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए लगाया जाएगा। इस तरह मतगणना हॉल में कुल 15 टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना के साथ विधान परिषद उप चुनाव में जीत-हार के लगाए जा रहे कयास पर विराम लग जाएगा। - मतगणना स्थल के सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू मतगणना स्थल के सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। मतगणना हॉल में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाये रखने के लिए मतगणना कार्य की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सबसे पहले प्रथम वरीयता वाले मतपत्रों के गिनती की जाएगी। प्रथम वरीयता से हार-जीत का फैसला नहीं होने के उपरांत द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती की जाएगी। वैसे जानकारों के अनुसार प्रथम वरीयता के आधार पर ही दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत-हार के फैसले तय हो जाएंगे। - विजय जुलूस पर रहेगी रोक मतगणना के बाद जीत-हार के परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशी को समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच टकराव होने की आशंका को देखते हुए ऐसा निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। रोक के बावजूद विजय जुलूस निकालने पर प्रत्याशी एवं समर्थकों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। डीएम तनय सुल्तानिया ने बताया कि आयोग के निर्देश के आलोक एवं विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। - किसी भी विशेष परिस्थिति के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में दर्ज करें शिकायत जिला प्रशासन की ओर से इस मौके पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसका दूरभाष नंबर 06182- 2215611 है। आम लोग मतगणना के दौरान किसी भी विशेष परिस्थिति के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं अथवा जानकारी ले सकते हैं। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था

--------------------- दो घंटे पहले ही अभिकर्ता व कर्मियों का हो जाएगा प्रवेश, मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाने पर रोक मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। इससे दो घंटे पहले ही प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता एवं अधिकारी से लेकर कर्मी और मजदूरों को प्रवेश करा दिया जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती की जाएगी। मतगणना अभिकर्ता एवं सभी कर्मियों को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ेगा। मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के ले जाने पर रोक रहेगी।

सामान्य प्रश्न

मतगणना कब शुरू होगी?
मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।