भोजपुर की 42 पंचायतों में 19 से शुरू होगा सहयोग शिविर

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

-मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेंगे अधिकारी, प्रत्येक स्थल पर जिला स्तरीय एवं वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनके नेतृत्व में शिविर का संचालन होगा।

भोजपुर की 42 पंचायतों में 19 से शुरू होगा सहयोग शिविर

-मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेंगे अधिकारी - जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी लेंगे भाग आरा, हमारे संवाददाता। राज्य सरकार की पहल पर भोजपुर जिले की 42 पंचायतों में आगामी 19 मई से सहयोग शिविर का आयोजन शुरू होगा। इसके बाद अन्य पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। इस शिविर में जनता की समस्याओं का मौके पर ही अधिकारी समाधान करेंगे।

सहयोग शिविर का संचालन

जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी इसमें भाग लेंगे। प्रत्येक स्थल पर जिला स्तरीय एवं वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनके नेतृत्व में शिविर का संचालन होगा। शिविर के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत निगरानी के लिए प्रखंडवार वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जनता से अपील

जिला प्रशासन की ओर से आमलोगों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर के आयोजन को लेकर डीएम ने सोमवार को सभी विभागों के जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में ज़ूम मीटिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी विभागों के पदाधिकारियों को सहयोग शिविर के उद्देश्य एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके प्रभावी एवं उद्देश्यपूर्ण आयोजन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। बताया गया कि बिहार सरकार की जनहितकारी नई पहल के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। -

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सहयोग शिविर कब शुरू होगा?−
सहयोग शिविर 19 मई से शुरू होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsAra Newsभोजपुर की 42 पंचायतों में 19 से शुरू होगा सहयोग शिविर