भोजपुर की 42 पंचायतों में आज से शुरू होगा सहयोग शिविर, तैयारी पूरी
-मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेंगे अधिकारी, जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी इसमें भाग लेंगे। प्रत्येक स्थल पर जिला स्तरीय एवं वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है

-मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेंगे अधिकारी -जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी लेंगे भाग
सहयोग शिविर की शुरुआत
आरा, हमारे संवाददाता। राज्य सरकार की पहल पर जिले की 42 पंचायतों में आज मंगलवार (19 मई) से सहयोग शिविर का आयोजन शुरू होगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है। इस शिविर में जनता की समस्याओं का अधिकारी मौके पर ही समाधान करेंगे। जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी इसमें भाग लेंगे। प्रत्येक स्थल पर जिला स्तरीय एवं वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनके नेतृत्व में शिविर का संचालन होगा। शिविर के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत निगरानी के लिए प्रखंडवार वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जनता से अपील
जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर के आयोजन को लेकर डीएम ने सभी विभागों के जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में कई बार जूम मीटिंग के माध्यम से समीक्षा कर ली है। इस दौरान सभी विभागों के पदाधिकारियों को सहयोग शिविर के उद्देश्य एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके प्रभावी एवं उद्देश्यपूर्ण आयोजन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। बताया गया कि बिहार सरकार की जनहितकारी नई पहल के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान हेतु जिला प्रशासन की ओर से सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सहयोग शिविर का उद्देश्य
सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य इस पहल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों का एक ही स्थान पर समयबद्ध समाधान करना है। साथ ही आम जन को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराना है। प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत आज मंगलवार से होगी। शिविर के आयोजन से 30 दिन पूर्व से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था संबंधित बीडीओ की ओर से सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित विभागीय पदाधिकारी शिविर से पूर्व प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निदान करते हुए इसकी लिखित सूचना शिविर में उपलब्ध कराएंगे।
समस्याओं का समाधान
शिविर में इन विभागों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान -राजस्व -सामाजिक सुरक्षा -भूमि सुधार - पंचायती राज - शिक्षा - स्वास्थ्य - विद्युत - जलापूर्ति सहित विभिन्न विभाग आम लोगों के बैठने से लेकर पेयजल की रहेगी सुविधा शिविर स्थल पर नागरिकों के बैठने से लेकर पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण कर समय से निष्पादन किया जाएगा। डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल का लाभ उठा सकें。
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


