आवासीय स्कूल में नामांकन के लिए होगी जांच परीक्षा
-पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को गुजरना होगा इस परीक्षा से, रोहतास जिले के मोकर में संचालित इंटर स्तरीय कन्या उच्च विद्यालय में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं का नामांकन

-पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को गुजरना होगा इस परीक्षा से पीरो, संवाद सूत्र रोहतास जिले के मोकर में संचालित इंटर स्तरीय कन्या उच्च विद्यालय में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं का नामांकन जांच परीक्षा के आधार पर होगा। राज्य सरकार की ओर से बिहार के ऐसे 39 स्कूलों में नामांकन को लेकर परीक्षा फॉर्म भरने से लेकर जांच परीक्षा तक का समय तय कर दिया गया है। बिहार सरकार की वेबसाइट पर आगामी नौ फरवरी तक छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। 15 से 22 फरवरी के बीच प्रवेश पत्र जारी कर दिया जायेगा। एक मार्च को परीक्षा ली जायेगी और परीक्षाफल का प्रकाशन 13 मार्च को होगा।
जांच परीक्षा में उतीर्ण छात्राओं का नामांकन 16 से 23 मार्च के बीच होगा। एक अप्रैल से कक्षाएं शुरू हो जायेंगी। भोजपुर जिले की छात्राओं का नामांकन सासाराम के मोकर में होगा भोजपुर जिले की 78 छात्राओं का नामांकन सासाराम के पास मोकर स्थित पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित इंटर स्तरीय हाई स्कूल में होगा। नामांकन को लेकर कक्षा छह में 40, कक्षा सात में 24, कक्षा आठ में 5, कक्षा नौ में 9 सीटों की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। बिहार सरकार की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के लिये अभ्यर्थियों को अंचल कार्यालय से निर्गत जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज की तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। जांच परीक्षा में 100 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे और दो घंटे में परीक्षा ली जायेगी। नवोदय की तर्ज पर पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को निःशुल्क आवासन, भोजन और शिक्षा के साथ - साथ हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। इस आशय की जानकारी अनुमंडलीय कल्याण पदाधिकारी श्रेया बोस ने दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


