शहीदों की स्मृति में मनाया जा रहा अग्निशमन सेवा सप्ताह
बिहार अग्निशमन सेवा ने मंगलवार से अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की। यह सप्ताह शहीद अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में मनाया जा रहा है। 14 अप्रैल 1944 को बंबई में हुए एक हादसे में 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपनी जान दी थी। इस अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम और अग्नि सुरक्षा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आरा, एसं। बिहार अग्निशमन सेवा की ओर से अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत मंगलवार से शुरू की गई। अग्निशमन सेवा सप्ताह शहीदों की स्मृति दिवस के रूप में पूरे देश में आयोजित की जा रही है। बता दें कि 66 अग्निशमन कर्मियों की जनसेवा करते हुए मृत्यु हो चुकी है। 14 अप्रैल 1944 को विक्टोरिया बंदरगाह बंबई में विस्फोटक सामग्री से भरे पानी के जहाज आग की चपेट में आ गई थी। आग पर काबू पाने के लिए बंबई फायर सर्विस के अधिकारी व कर्मी घटनास्थल पर भेजे गए थे। अटूट साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए इन जाबाज अग्निशमन कर्मियों ने धधकती आग पर काबू करने का भरसक प्रयास किया था, आग पर नियंत्रण तो पा लिया गया था।
लेकिन, इस दौरान 66 फायरमैन को अपनी जान की आहुती देनी पड़ी और उन्हीं 66 शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजली देने के लिए 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है। आरा में जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुबाष सिंह के नेतृत्व में अनुमंडल अग्निशामालय आरा, पीरो व जगदीशपुर के अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी व टीम की ओर से विभिन्न अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन परेड कर श्रद्धांजलि और दो मिनट का मौन रखा गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच पिन-फ्लैग वितरण किया गया। अस्पतालों में मॉक ड्रिल व फायर सेफ्टी ऑडिट का आयोजन किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


