Hindi NewsBihar NewsAra NewsBihar Announces Public Grievance Redressal Days Every Monday and Friday
शिक्षा विभाग : जनता दरबार लगाने को नोडल पदाधिकारी नामित

शिक्षा विभाग : जनता दरबार लगाने को नोडल पदाधिकारी नामित

संक्षेप:

-सभी बीईओ समय निर्धारित कर प्रखंड कार्यालय में सूचना लगायेंगे, बिहार के मुख्य सचिव के आदेश के बाद प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार व शुक्रवार को आम लोगों औ

Jan 13, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-सभी बीईओ समय निर्धारित कर प्रखंड कार्यालय में सूचना लगायेंगे -शिकायतों के पंजीकरण के लिए प्राधिकृत किया गया है लिपिक को आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार के मुख्य सचिव के आदेश के बाद प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार व शुक्रवार को आम लोगों और शिक्षकों की शिकायतों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाना है। निर्देश दिया गया है कि जिला व प्रखंड स्तर पर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार की शाम चार से पांच बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसे ले डीईओ की ओर से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसी अपरिहार्य कारणवश डीईओ की अनुपस्थिति में नोडल पदाधिकारी जनता दरबार के निर्धारित तिथि को उपस्थित रहकर शिकायतों का निपटारा करेंगे। शिकायतों का पंजीकरण के लिए डीईओ कार्यालय के लिपिक कृष्णा पांडेय को प्राधिकृत किया गया है। सभी बीईओ व अवर विद्यालय निरीक्षक प्रखंड कार्यालय स्तर पर जनता दरबार का समय निर्धारण कर अपने कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रकाशित करेंगे। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निष्पादन करेंगे। अगर जिला से निपटारा होने योग्य कोई आवेदन प्राप्त होता है तो प्राप्त शिकायत पत्र की प्रति डीईओ कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। डीईओ ने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है। सभी कार्यालयों में आगंतुकों को सम्मान पूर्वक बैठाने व मिलने के साथ-साथ उनके लिए जरुरी सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की जाएगी। आगंतुकों से प्राप्त शिकायतों की पंजी का संधारण करते हुए शिकायतों की सतत अनुश्रवण की व्यवस्था भी की जाएगी।