Ara News: बिहिया : खूनी संघर्ष में छह जख्मी, 13 गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, आरा
share

Ara News: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव स्थित महादलित टोले में शनिवार शाम आपसी विवाद के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Ara News:  बिहिया : खूनी संघर्ष में छह जख्मी, 13 गिरफ्तार

Ara News: बिहिया, निज संवाददाता। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव स्थित महादलित टोला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार की शाम हिंसक झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से बिहिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष विपिन बिहारी, अपर थानाध्यक्ष राम कुमार, दारोगा शंकर कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में एक पक्ष के सुखदेव मुसहर, बबन मुसहर, कलेसी मुसहर, संतोष, फेंकू और भोला मुसहर और दूसरे पक्ष से छुदिन मुसहर, रिंकू, विराज, धनजी, गुड्डु, करण और करकट मुसहर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: बिहिया : खूनी संघर्ष में छह जख्मी, 13 गिरफ्तार