ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराभोजपुर : आरा शहर में शिवगंज मोड़ स्थित मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी ले भागे चोर

भोजपुर : आरा शहर में शिवगंज मोड़ स्थित मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी ले भागे चोर

आरा के मंदिरों में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। इस कड़ी में मंगलवार की रात शिवगंज मोड़ स्थित मां दुर्गा मंदिर की दान पेटी गायब कर दी गयी। देर रात मंदिर का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया...

भोजपुर : आरा शहर में शिवगंज मोड़ स्थित मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी ले भागे चोर
हिन्दुस्तान टीम,आराWed, 06 Nov 2019 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

आरा के मंदिरों में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। इस कड़ी में मंगलवार की रात शिवगंज मोड़ स्थित मां दुर्गा मंदिर की दान पेटी गायब कर दी गयी। देर रात मंदिर का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। बाद में पेटी आरा-पटना बाइपास पर सूर्य मंदिर के पीछे फेंक दिया गया। दान पेटी में 70 से 80 हजार रुपये होने की बात कही जा रही है। बुधवार की सुबह खोजबीन के क्रम में सूर्यमंदिर के पीछे से पेटी को बरामद कर लिया गया। चोरी की सूचना पर टाउन थाना की पुलिस पहुंची व छानबीन शुरू कर दी गयी। इस संबंध में पुजारी प्रदीप कुमार द्वारा चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। शीतल टोला निवासी पुजारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब नौ बजे पूजा करने के बाद मंदिर का गेट बंद घर चले गये। सुबह करीब साढ़े चार बजे सफाई व पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो गेट के ताले टूटे मिले। दान पेटी भी गायब थी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। बाद में अध्यक्ष जीतेंद्र यादव और सचिव रमन कुमार सहित मंदिर प्रबंधन समिति के सभी सदस्य पहुंचे और जानकारी ली। अध्यक्ष व सचिव सहित अन्य सदस्यों ने चोरी की इस घटना की कड़ी निंदा की और पुलिस से बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इधर, शहर के मंदिरों में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है। बताते चलें कि बीते गुरुवार की रात ही चोरों ने शहर के तीन मंदिरों को निशाना बनाया था। तब चोरों ने ब्लॉक रोड स्थित मां काली मंदिर, शहीद भवन स्थित हनुमान मंदिर व मझौंवा के लक्ष्मी मंदिर का ताला तोड़ सोने व चांदी के जेवर सहित लाखों के सामान की चोरी कर ली थी। इससे पहले भीअन्य मंदिरों में इस तरह की घटनायें हो चुकी है। महिला से मारपीट कर 30 हजार रुपये छीना: बड़हरा। सिन्हा थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में जमीनी विवाद में मारपीट हो गई। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस बाबत नूरपुर निवासी शोभनाथ राम की पत्नी फूलकुमारी देवी के बयान पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ में एफआईआर दर्ज कराई गई। दूसरी तरफ मारपीट के दौरान घायल महिला से 30 हजार रुपए छीन लिया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें