ट्रक चालकों से अवैध वसूली में दारोगा निलंबित, दो होमगार्ड पर भी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

-भोजपुर पुलिस अधीक्षक की ओर से की गई बड़ी कारवाई, भोजपुर पुलिस अधीक्षक की ओर से की गई बड़ी कारवाई -सहार के खैरा पोस्ट के समीप चालकों से अवैध वसूली में गिरी गाज

ट्रक चालकों से अवैध वसूली में दारोगा निलंबित, दो होमगार्ड पर भी कार्रवाई

-भोजपुर पुलिस अधीक्षक की ओर से की गई बड़ी कारवाई

सहार में अवैध वसूली की जांच

-सहार के खैरा पोस्ट के समीप चालकों से अवैध वसूली में गिरी गाज -पीरो एसडीपीओ की छापेमारी और जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने की कार्रवाई -दोनों होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम से की गयी अनुशंसा आरा/सहार। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के सहार इलाके में ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने के मामले में एक दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। दो होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की डीएम से अनुशंसा की गयी है। इनमें सहार थाना में पदास्थापित दारोगा अशोक कुमार, होमगार्ड उदय कुमार और राम निवास कुमार शामिल हैं। पीरो एसडीपीओ स्नेह सेतु की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक की ओर से यह कार्रवाई की गयी है। दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से इसकी पुष्टि भी की गयी है। उन्होंने बताया कि कुछ रोज से सूचना मिल रही थी कि सहार के खैरा चेक पोस्ट के समीप पुलिसकर्मियों की ओर से ट्रक चालकों से वसूली की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ स्नेह सेतु को जांच के लिए खैरा चेक पोस्ट भेजा गया। जांच में शिकायत सही मिलने के बाद दारोगा अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया, जबकि दोनों होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम से अनुशंसा की गयी है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस इस तरह के आचरण वाले पुलिसकर्मियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह के मामले सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। बताया जा रहा है कि खैरा चेकपोस्ट पर सहार थाने के पुलिसकर्मियों की ओर से काफी समय से ट्रक चालकों से वसूली की जा रही थी। रुपये लेकर ट्रक चालकों को नो इंट्री में भी छोड़ दिया जा रहा था। इस कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भोजपुर के सहार इलाके में किस पुलिस अधिकारी को निलंबित किया गया?
भोजपुर के सहार इलाके में दारोगा अशोक कुमार को निलंबित किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।