Ara News: पूर्व के विवाद में पूजा पंडाल के पास बैठे युवक को मारी गोली
Ara News: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई पुल के पास सोमवार की रात हुई घटना, भेलाई गांव निवासी एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में जख्मी दीपू सिंह के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी...

भेलाई पुल के पास गोलीबारी की घटना
Ara News:
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई पुल के पास सोमवार की रात हुई घटना भेलाई गांव निवासी दोस्त पर ही गोली मारने का लगाया जा रहा आरोप जख्मी युवक का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज मामले की छानबीन में जुटी पुलिस घटना को बता रही संदिग्ध आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई पुल स्थित पूजा पंडाल के समीप सोमवार की रात पूर्व के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गयी। गोली उसके दाहिने हाथ की अंगुली में लगी है। इसमें वह जख्मी हो गया, जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर सात के निवासी अजय सिंह का 24 वर्षीय पुत्र दीपू सिंह है। भेलाई गांव निवासी एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में जख्मी दीपू सिंह के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें भेलाई गांव निवासी लड्डू कुमार को आरोपित किया गया है। पूर्व के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार जख्मी और आरोपित दोस्त हैं। इधर, देर रात गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर पुलिस थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की गयी। प्राथमिकी में दीपू सिंह की ओर से कहा गया है कि 12 अक्तूबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह भेलाई गांव निवासी अपने दोस्त कुणाल कुमार के बुलाने पर उसके पास गया था। दोनों भेलाई पुल के समीप दुर्गापूजा पंडाल के समीप बैठे थे। तभी उसी गांव का निवासी लड्डू कुमार आ धमका और पिस्टल से उसके सिर पर गोली चला दी। लेकिन, वह झुक गया, जिससे गोली उसके दाहिने हाथ की उंगली में लग गई। इसके बाद लड्डू कुमार बाइक से भाग निकला। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश का कहना है कि आरोपित और जख्मी दोनों दोस्त हैं। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जख्मी युवक का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। वह नवादा थाना में दर्ज हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित तीन मामलों में आरोपित रहा है। जेल भी जा चुका है।

