पुरानी पेंशन के लिए भारत मिशन रथ यात्रा पहुंची शाहपुर

Sep 29, 2023 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

शाहपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पुरानी पेंशन योजना हेतु शुरू की गई भारत मिशन रथयात्रा शाहपुर पहुंची। भारत मिशन रथयात्रा दो सितंबर से शुरू हुई है, जो पूरे देश होते हुए दिल्ली...

पुरानी पेंशन के लिए भारत मिशन रथ यात्रा पहुंची शाहपुर

शाहपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पुरानी पेंशन योजना हेतु शुरू की गई भारत मिशन रथयात्रा शाहपुर पहुंची। भारत मिशन रथयात्रा दो सितंबर से शुरू हुई है, जो पूरे देश होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। रथ यात्रा छपरा से शाहपुर पहुंची। यहां से रथयात्रा बक्सर होकर दिल्ली जायेगी। रथ यात्रा का आगमन आदर्श मध्य विद्यालय शाहपुर में हुआ। रथ यात्रा में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ दिल्ली के वरीय उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्र, अपेक्षक राज भूषण उपाध्याय, राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार, राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के सचिव मिथिलेश शर्मा, राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सुधीर शर्मा, राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता प्रेमचंद सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं। अध्यक्षता राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाहपुर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ओझा ने की। कार्यक्रम में प्रभाशंकर सिंह, वसंत उपाध्याय, उमेश पांडे, पंकज पाठक, मालती पांडे, विनय कुमार केशरी, ब्रजेश तिवारी, सुनील तिवारी, संजय तिवारी, संजीत कुमार, निकेश कुमार, अरविंद ठाकुर सहित सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।