ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरातानाशाही समाप्त कर लोकशाही के लिए लड़े थे भगत सिंह : दीपंकर

तानाशाही समाप्त कर लोकशाही के लिए लड़े थे भगत सिंह : दीपंकर

देश में आज का दिन संकल्प का है। पूरे देश के नौजवान, मेहनतकश और लोकतंत्र के सिपाही भगत सिंह को याद कर रहे...

तानाशाही समाप्त कर लोकशाही के लिए लड़े थे भगत सिंह : दीपंकर
हिन्दुस्तान टीम,आराFri, 28 Sep 2018 08:29 PM
ऐप पर पढ़ें

देश में आज का दिन संकल्प का है। पूरे देश के नौजवान, मेहनतकश और लोकतंत्र के सिपाही भगत सिंह को याद कर रहे हैं। भगत सिंह को याद करने का मतलब है वे जिस आजादी के लिए लड़े और अपनी कुर्बानी दी, वह आजादी आज खतरे में है। देश की पूरी अर्थव्यवस्था पूंजीपतियों के हाथ में है और कॉरपोरेट लूट जारी है। उक्त बातें शुक्रवार को भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने भगत सिंह की 111वीं जयंती पर करमन टोले में भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। माल्यार्पण से पूर्व माले कार्यालय से मार्च निकाला गया, जो करमन टोले में भगत सिंह की मूर्ति स्थल तक पहुंचा। भाकपा माले, आइसा, इंनौस और ऐपवा से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। मौके पर माले महासचिव ने कहा कि आज संविधान के रहते हुए भी ऐसी ताकतें सत्ता पर आ गयी हैं, जो आरक्षण विरोध के नाम पर संविधान जलाने का काम कर रही है। ये पूरे देश में मनुवादी सत्ता लागू करना चाहती हैं। मोदी आपातकाल में अन्नाय के खिलाफ न्याय के लिए अपने हक अधिकार के लिए बोलने पर पाबंदी लग गयी है। इस सरकार के खिलाफ अगर कोई मुंह खोलता या कोई कलम चलाता है तो उस अर्बन नक्सल और देशद्रोही का प्रमाण पत्र दिया जाता है। अगर भगत सिंह जिंदा होते तो मोदी की तानाशाही को उखाड़ फेंकने को लोकशाही स्थापित करने के लिए लड़ते। इसी संकल्प के साथ मोदीशाही को खत्म करने के लिए, फांसीवाद को खत्म करने के लिए इस मुल्क को बचाने के लिए लड़ाई तेज करेंगे। मौके पर राज्य कमेटी सचिव कुणाल, पोलित ब्यूरो सदस्य रामजी राय, अमर, केंद्रीय कमेटी सदस्य संतोष सहर, जवाहर लाल सिंह, राजू यादव, पार्टी कंट्रोल कमीशन के सदस्य प्रो. उमा गुप्ता, मनोज मंज़िल, अरुण सिंह, अजीत कुशवाहा, रमेश, पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, अमित कुमार बंटी सहित कई नेताओं ने माल्यार्पण किया। अध्यक्षता नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें