आज से भराया जाएगा बीसीए सेमेस्टर वन परीक्षा फॉर्म

Feb 09, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बीसीए सेमेस्टर वन (2025-28) के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित की है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू होकर 16 फरवरी तक बिना विलंब शुल्क के है। विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। परीक्षा मार्च में होगी।

आज से भराया जाएगा बीसीए सेमेस्टर वन परीक्षा फॉर्म

आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बीसीए सेमेस्टर वन सत्र (2025-28) की परीक्षा को लेकर फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। बीसीए सेमेस्टर वन के विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म आज दस फरवरी से ऑनलाइन भरेंगे। बता दें कि बिना विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 16 फरवरी है, जबकि दो सौ रुपए विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। मालूम हो कि इसकी परीक्षा मार्च माह में प्रस्तावित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।