यूपी के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मिले बड़हरा विधायक
फोटो 10 : लखनऊ में यूपी के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मंगलवार को मिलते बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप।

आरा। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह मंगलवार को यूपी सरकार के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की। अंगवस्त्र और गुलदस्ता दे उन्हें सम्मानित भी किया। विगत विधानसभा चुनाव में भोजपुर जिला के प्रभारी के रूप में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सभी सीटों पर अपनी रणनीति से एनडीए को जीत दिलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विधायक ने आभार व्यक्त करते हुए उनसे पुनः आरा आने का निमंत्रण दिया। स्वतंत्रदेव सिंह ने भी बड़हरा विधायक को अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीकृष्ण का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। विधायक के साथ भूपेन्द्र सिंह, संजय कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह, संजीव कुमार, अमन कुमार, राविश कुमार व अन्य थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


