बड़हरा : प्रमुख व उप प्रमुख की कुर्सी के लिए कवायद शुरू
-कुछ दलों के नेता व मुखिया भी दिलचस्पी ले रहे जसज ल लसल ल ललसल ललसल ल लसल ल ललसल ...

-कुछ दलों के नेता व मुखिया भी दिलचस्पी ले रहे
-31 पंचायत समिति सदस्य हैं बड़हरा प्रखंड में
बड़हरा। संवाद सूत्र
प्रखंड में दसवें चरण के तहत हुए पंचायत चुनाव का परिणाम विगत 10 दिसंबर को आने के बाद सभी 22 पंचायतों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव होने के बाद अब प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख बनने की कवायद तेज होने लगी है। प्रमुख व उप प्रमुख पद के लिए कुछ राजनीतिक दलों के नेता भी खूब दिलचस्पी लेते दिख रहे हैं। प्रखंड प्रमुख बनने के लेकर राजनीतिक दलों की भूमिका अहम मानी जा रही है। वहीं क्षेत्र के पंसस भी तीन गुटों में बंटते दिखने लगे हैं। पंसस को अपनी ओर करने के लिए हर उपाय किये जा रहे हैं। इनमें कई पंचायतों के मुखिया भी खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कुछ पंचायतों के मुखिया अपनी-अपनी पंचायत के पंसस को लुभाने में लगे हैं। पूर्व से ही प्रमुख या उप प्रमुख किसी भी पंचायत से बने, लेकिन बड़हरा मुख्यालय के प्रतिनिधियों की खासी भूमिका रही है। प्रखंड में कुल 31 पंचायत समिति सदस्य हैं। हालांकि 13 दिसंबर तक आचार संहिता लागू है। इस कारण प्रमुख का चुनाव 13 दिसंबर के बाद ही होगा। इतने दिनों में प्रमुख औऱ उप प्रमुख के साथ कितने पंसस होते हैं, यह आने वाले समय में ही पता चल पायेगा। प्रमुख बनने के लिए 16 पंचायत समिति सदस्यों का समर्थन अनिवार्य है। प्रमुख के लिए सिन्हा, सोहरा व पश्चमी बबुरा के पंचायत समिति के सदस्य अपना समर्थन जुटाने का प्रयास काफी जोर-शोर से लगे हुए हैं। इसके लिए अन्य पंचायत समितियों को प्रलोभन देने का कार्य शुरू हो गया है ।
