Hindi NewsBihar NewsAra NewsAwareness Program Against Violence Towards Women Organized by Jeevika in Ara
कार्यशाला में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रति जागरूक किया

कार्यशाला में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रति जागरूक किया

संक्षेप:

- जीविका की ओर से बंधन वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन, ई चेतना, पहल बदलाव अभियान कार्यशाला में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रति जागरूक किया गया।

Dec 13, 2025 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

- जीविका की ओर से बंधन वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन आरा, हमारे संवाददाता। नई चेतना, पहल बदलाव अभियान कार्यशाला में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जीविका की ओर से बंधन वाटिका बामपाली में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के डीपीएम वरुण कुमार व महिला थानाध्यक्ष शक्षिता समेत अन्य अधिकारियों की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान बताया गया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा मानव अधिकार का उल्लंघन है। इसका असर महिलाओं के स्वास्थ्य, काम, गरिमा और पहचान पर पड़ता है। साथ ही आर्थिक हिंसा, सामुदायिक हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि पर रोकथाम के लिए जीविका दीदी को विशेष रूप से आह्वान किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला थानाध्यक्ष शक्षिता ने बताया कि किसी भी प्रकार की महिला उत्पीड़न हिंसा होता है। इसके लिए महिला थाना में सीधे संपर्क कर सकती हैं। इसका समाधान त्वरित रूप से किया जाएगा। वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक अनुपमा श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि केंद्र पर आए घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, साइबर क्राइम आदि के मामले का काउंसलिंग करके उन्हें उचित सलाह दिया जाता है। इस कार्यक्रम में जीविका के प्रबंधक वरुण कुमार, दीदी अधिकार केंद्र के 38 संकुल स्तरीय संघ के अध्यक्ष, समन्वयक समेत कई मौजूद थे। मंच संचालन सामाजिक विकास प्रबंधक प्रीति रानी एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक गुड़िया कुमारी की ओर से किया गया।