ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराघास काटने गयी किशोरी से रेप का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

घास काटने गयी किशोरी से रेप का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

भोजपुर में घास काटने गयी एक किशोरी से रेप का प्रयास किया गया। किशोरी के शोर मचाये जाने पर आरोपित भाग...

घास काटने गयी किशोरी से रेप का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आराThu, 21 Nov 2019 11:46 AM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर में घास काटने गयी एक किशोरी से रेप का प्रयास किया गया। किशोरी के शोर मचाये जाने पर आरोपित भाग निकला। इस दौरान आरोपित ने किशोरी से मारपीट की और धमकी भी दी। घटना संदेश थाना क्षेत्र के एक गांव की मंगलवार की है। इस मामले में महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसके बाद महिला थाना इंचार्ज कंचन कुमारी ने आरोपित को पकड़ लिया। वह किशोरी के गांव का ही राजेश साह है। उसे जेल भेज दिया गया। वहीं किशोरी की मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि किशोरी मंगलवार को घास काटने खेत की ओर गयी थी। तभी आरोपित राजेश धमक गया और किशोरी को अकेला देख रेप का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर धमकी देते हुए आरोपित भाग निकला। इसके बाद किशोरी परिजन के साथ महिला थाना पहुंची और उसने शिकायत दर्ज करायी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें