Ara News: दहेज के लिए रस्सी से विवाहिता की गला घोंट हत्या करने की कोशिश
Ara News: नगर थाना क्षेत्र के धरहरा मोहल्ले में गुरुवार की सुबह हुई घटना, दहेज के लिए ससुराल वालों की ओर से रस्सी से गला घोंटने की कोशिश

Ara News: नगर थाना क्षेत्र के धरहरा मोहल्ले में गुरुवार की सुबह हुई घटना पति और जेठ पर दस लाख रुपए के लिए गला घोंटने का आरोप आरा फोटो : आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के धरहरा मोहल्ले में दहेज के लिए ससुराल वालों की ओर से रस्सी से एक विवाहिता का गला घोंट हत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। वह जख्मी हो गयी है। आसपास के लोगों के प्रयास से उसकी जान बच सकी है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। उसकी गर्दन पर रस्सी के निशान भी हैं। घटना गुरुवार की सुबह की बतायी जा रही है।
घटना का विवरण
जख्मी महिला धरहरा मोहल्ला निवासी सुजीत कुमार की 28 वर्षीया पत्नी निभा कुमारी है। निभा कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2024 को सुजीत कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति की ओर से दहेज के रूप में 10 लाख रुपए मांगने के लिए उस पर दबाव दिया जा रहा था। इसे लेकर उसके साथ हमेशा मारपीट की जा रही थी। गुरुवार की सुबह रुपये मांगने को लेकर उसके पति और भैसुर की ओर से रस्सी से उसका गला घोंटने की कोशिश की जाने लगी। उसने शोर मचाना शुरू किया, तो आसपास के लोग वहां आए और उसे उन लोगों के चंगुल से छुड़ाया। तब उसने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी। इसके बाद मायके वाले पहुंचे और इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया। निभा कुमारी की ओर से अपने पति सुजीत कुमार और भैसुर प्रदीप कुमार पर मायके से 10 लाख रुपए मांगने और मना करने पर रस्सी से गला घोंटने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। ..

