ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराजाल में फंसे हिरण पर कुत्तों का हमला, घायल

जाल में फंसे हिरण पर कुत्तों का हमला, घायल

बिहिया प्रखंड की मझौली पंचायत स्थित फुलई गांव के बधार के सब्जी के खेत में लगायी गयी जाल में फंसे हिरण पर कुत्तों ने हमला कर दिया। हिरण बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय युवकों ने मौके पर पहुंच हिरण को...

जाल में फंसे हिरण पर कुत्तों का हमला, घायल
हिन्दुस्तान टीम,आराMon, 11 Jun 2018 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहिया प्रखंड की मझौली पंचायत स्थित फुलई गांव के बधार के सब्जी के खेत में लगायी गयी जाल में फंसे हिरण पर कुत्तों ने हमला कर दिया। हिरण बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय युवकों ने मौके पर पहुंच हिरण को बचाया। फिर बिहिया पशु अस्पताल में लाकर उसका इलाज कराया।

जानकारी के अनुसार फुलई के बधार में करीब करीब दो दर्जन हिरण घूमते रहते हैं। सोमवार की सुबह एक हिरण को अकेले देख लगभग दस कुत्तों ने पीछा करना शुरू कर दिया। भागने के क्रम में हिरण चकवथ निवासी जवाहर महतो के खेत में कद्दू की रक्षा को लगायी गयी जाल में फंस गया। इस पर कुत्तों ने हमला कर दिया। फुलई के समाजसेवी शैलेंद्र कुमार सहित दर्जनों युवकों ने हिरण को बचा अस्पताल पहुंचाया। इलाज कराने के बाद फुलई गांव में ही हिरण को रखा गया है पर वह अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाया है। बीडीओ को भी इसकी सूचना दी गयी। बीडीओ प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश ने बताया कि हिरण को बचाने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें