ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराजांच सही नहीं होने पर विधानसभा का होगा घेराव : पप्पू

जांच सही नहीं होने पर विधानसभा का होगा घेराव : पप्पू

कस्तुरबा बालिका विद्यालय में हुई घटना की सही जांच नहीं होने पर विधान सभा का घेराव किया जायेगा। उक्त बातें स्कूल का जायजा लेते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय...

जांच सही नहीं होने पर विधानसभा का होगा घेराव : पप्पू
हिन्दुस्तान टीम,आराSun, 07 Jul 2019 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बेलौटी कस्तुरबा बालिका विद्यालय में हुई घटना की सही जांच नहीं होने पर विधान सभा का घेराव किया जायेगा। उक्त बातें स्कूल का जायजा लेते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहीं। इस घटना की निंदा करते हुए उन्होंने इसे सभ्य समाज के लिए कलंक बताया। कहा कि जिस समाज में बहन व बेटियां सुरक्षित नहीं है, तो आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं हालात कैसे होंगे। उन्होंने इस घटना में सफेदपोश लोगों की संलिप्ता भी बताई। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने व दोषियो को सजा दिलाने की मांग सरकार से की। विद्यालय प्रबंधन से उन्होंने छात्राओं के साथ हुई घटना की पूरी जानकारी ली। वहीं दूसरी तरफ आरा में पीसी के दौरान सही जांच नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी प्रशासन को देते हुए 15 जुलाई को विधानसभा घेराव करने की बात कहीं। इस दौरान जाप के प्रदेश अध्यक्ष अखलाक अहमद, प्रदेश सचिव बबन यादव, जिलाध्यक्ष डॉ ब्रजेश यादव, शाहपुर प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव, लड्ड यादव, मनोज सिंह, रंजीतकुमार,राजु कुमार व दीपक भानु सहित कई लोग उपस्थित थे।

बेलौटी घटना के दोषी नहीं बचेंगे

बोले विधायक

शाहपुर। अगिआंव विधायक प्रभुनाथ राम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिलौटी की घटना का जायजा लेने पहुंचे। छात्रवास में पिछले दिनों छात्राओं के साथ हुई घटना की पुरी जानकारी स्कूल प्रबंधन से ली। मौके पर उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है, जो दोषी होंगे उसे छोड़ा नहीं जायेगा। प्रशासन तेजी से जांच का कार्य करने में लगा हुआ है। मामले में निर्दोष को फंसाया भी नहीं जाएगा। विधायक के साथ हीरालाल गुप्ता, जीतेन्द्र राम, राजकुमार राम, झुलन गोंड, शिवशंकर राम, अवधेश राम व बैजनाथ सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें