अनाज कारोबारी से मांगी दो लाख की रंगदारी, आरोपित गिरफ्तार

Jan 10, 2026 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बस स्टैंड में सात जनवरी की रात हुई घटना , जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर निवासी एक अनाज कारोबारी से दो लाख की रंगदारी मांगे जाने की घटना सामने आयी है

अनाज कारोबारी से मांगी दो लाख की रंगदारी, आरोपित गिरफ्तार

-उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बस स्टैंड में सात जनवरी की रात हुई घटना -मार्केट में पहुंच कर मांगी गयी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी -रंगदारी मांगने वालों पर दहशत पैदा करने के लिए फायरिंग करने का भी आरोप -मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर छानबीन और अन्य अभियुक्तों की धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर निवासी एक अनाज कारोबारी से दो लाख की रंगदारी मांगे जाने की घटना सामने आयी है। अनाज कारोबारी के मार्केट में घुसकर हथियार के बल पर उनसे दो लाख की रंगदारी मांग गयी है।

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने और दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग करने की बात भी कही गई है। उसी गांव के प्रकाश चौधरी और एक अज्ञात पर पर रंगदारी मांगे जाने का लगाया गया है। इस मामले में कारोबारी अमित कुमार की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित प्रकाश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकाश चौधरी बेलाउर गांव निवासी जीतेंद्र चौधरी उर्फ जंगली चौधरी का पुत्र है। कारोबारी अमित कुमार की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सात जनवरी बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने मार्केट में बैठे थे। तभी उनके गांव का ही प्रकाश चौधर से अपने एक अन्य साथी के साथ चार पहिया से पहुंचा। उसने कहा कि वह अभी जेल से बाहर आया है। इसमें दो लाख रुपये खर्च हुए हैं। दो लाख रुपये दो, नहीं तो वह पूरे परिवार को मार देगा। उन्होंने कहा गया कि वह दो लाख रुपये किस बात का दे। उस पर प्रकाश चौधरी ने कहा कि रंगदारी देना होगा, नहीं तो उसे जान से मार देगा। उसके बाद प्रकाश चौधरी मार्केट अपने कमर से पिस्टल निकाल कर दो राउंड हवाई फायरिंग करते भाग निकला। इधर, थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के अनुसार अमित कुमार अनाज खरीद-बिक्री का काम करते हैं। उनके द्वारा प्रकाश चौधरी के खिलाफ दो लाख रुपये रंगदारी की मांगे जाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हालांकि घटनास्थल से किसी पर कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। मामले की गहराई से जांच की जा रही हैं। मुख्य आरोपित प्रकाश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;